Dehradun
आज मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें…..

देहरादून : सोमवती अमावस्या सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है और इसे पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष पूजा-पाठ, स्नान-दान और तर्पण का महत्व है। 2024 में यह सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह दिन पितरों को मोक्ष प्राप्ति के लिए बेहद फलदायी माना जाता है। इसलिए, इस दिन लोग विशेष रूप से गंगा स्नान और पितरों के लिए तर्पण करते हैं।
कहा जाता है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से न सिर्फ पितरों को शांति मिलती है, बल्कि व्यक्ति के सांसारिक पाप भी समाप्त हो जाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ, तर्पण और दान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, जो जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। लेकिन कई बार लोग असावधानीवश कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता।
सोमवती अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए?
- सुबह जल्दी उठें: इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पितरों के लिए पिंडदान करें।
- सूर्य देव को तिल मिलाकर जल अर्पित करें: इससे पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।
- गंगा स्नान करें: यदि गंगा नदी तक नहीं जा सकते, तो घर में गंगाजल डालकर स्नान करें।
- भगवान विष्णु और शिव की पूजा करें: इस दिन भगवान शिव और विष्णु दोनों की पूजा का विशेष महत्व है।
- दान करें: इस दिन अन्न, गर्म वस्त्र, गुड़ और घी जैसी चीजों का दान करना चाहिए।
- विष्णु चालीसा का पाठ करें: इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।
- सत्संग करें: इस दिन सत्संग और सात्विक दिनचर्या अपनाना अत्यंत लाभकारी है।
सोमवती अमावस्या के दिन न करें ये गलतियां
- तामसिक और मांसाहारी भोजन से बचें: इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- गुस्से और क्रोध से बचें: इस दिन झूठ, क्रोध और ईर्ष्या से बचना चाहिए।
- किसी का बुरा न करें: इस दिन किसी का बुरा करने से बचना चाहिए।
- मांगलिक कार्यों की योजना न बनाएं: नए कार्य शुरू करने के लिए यह दिन उपयुक्त नहीं है।
- नए वस्त्र और जूते खरीदने से बचें: इस दिन नए जूते और वस्त्र खरीदने से परहेज करें।
- घर और वाहन खरीदने से बचें: यह दिन घर या वाहन खरीदने के लिए अनुकूल नहीं है।
- तुलसी के पत्ते न तोड़ें: इस दिन तुलसी के पत्ते और पीपल के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
सोमवती अमावस्या के दिन इन विशेष बातों का पालन करके व्यक्ति अपने पितरों को शांति प्रदान कर सकता है और पुण्य के भागी बन सकता है।
#SomvatiAmavasya2024 #GangaSnan #PitraPuja #Tarpan #VishnuChalisa #ShivPuja #PuranicRituals #UttarakhandNews #HinduFestival #PoojaTips #Amavasya #BrahmaMuhurat
Dehradun
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा
उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।
निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
बता दें कि इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Dehradun
आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान

Dehradun News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान उनका देहरादून और मसूरी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।
Table of Contents
आज देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
19 अगस्त को उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को वो मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे।
यहां 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में वो मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। दोनों अकादमियों के कार्यक्रमों के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
दून में सुरक्षा का कड़ा पहरा
उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त के दौरे को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों, आंतरिक सड़कों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें प्लान
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते देहरादून में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं 20 अगस्त को सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
अगले दो दिनों तक ये रूट रहेंगे डायवर्ट
ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानों, छह नंबर पुलिया और सहस्रधारा क्रॉसिंग होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार की तरफ से देहरादून आने वाले वाहनों के लिए भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला और दूधली मार्ग से होते हुए कारगी चौक तक वैकल्पिक रूट तय किया गया है।
मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट और डायवर्जन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket15 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Dehradun18 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Dehradun19 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Rudraprayag16 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news15 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket9 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips











































