Dehradun
गणतन्त्र दिवस परेड को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को दिए निर्देश।

देहरादून – आज दिनांक 24-01-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अथितिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही समारोह में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने के निर्देश दिए गए।

इस वर्ष गणतन्त्र दिवस की परेड में 10 प्लाटूनो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें एक प्लाटून आर्मी, एक प्लाटून ITBP, एक प्लाटून CRPF, एक प्लाटून उ0प्र0 पुलिस, एक प्लाटून 40 वी वाहिनी पीएसी, एक प्लाटून महिला 40 वी वाहिनी पी0ए0सी0, एक प्लाटून पीआरडी, एक प्लाटून होमगार्ड तथा एक प्लाटून NCC गर्ल्स तथा एक प्लाटून NCC बॉयज का है, इसके अतिरिक्त घुड़सवार पुलिस , दंगा नियंत्रण दल, दूरसंचार, फायर सर्विस, सी0पी0यू0 दल की डेमोस्ट्रेशन टीम द्वारा भी रैतिक परेड में प्रतिभाग किया जायेगा।
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket22 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand16 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news20 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun20 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun15 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
big news23 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज







































