Mumbai
डिजिलॉकर में स्टोर होंगे स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड डिटेल्स, सेबी का नया डिजिटल प्रस्ताव….

मुंबई : शेयर बाजार (Share Market) और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है। भारतीय शेयर बाजार के रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से निवेशकों के फाइनेंशियल एसेट्स के ट्रांसफर को आसान बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशक के निधन के बाद उसके डिमैट अकाउंट्स (Demat Accounts) और म्यूचुअल फंड यूनिट्स की जानकारी को सुरक्षित रूप से ट्रांसफर करना है, जिससे नॉमिनी या वारिस को इन फाइनेंशियल एसेट्स का सुगम तरीके से अधिकार मिल सके।
निवेशकों के फाइनेंशियल एसेट्स होंगे डिजिलॉकर में स्टोर
सेबी का प्रस्ताव है कि निवेशक के डिमैट अकाउंट्स में मौजूद स्टॉक्स, डिबेंचर, और म्यूचुअल फंड यूनिट्स का डिटेल डिजिलॉकर के जरिए स्टोर किया जाएगा। इससे न केवल निवेशकों को अपने निवेशों की सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनके निधन के बाद नॉमिनी को इन एसेट्स के ट्रांसफर में कोई कठिनाई नहीं होगी। डिजिलॉकर के इस्तेमाल से निवेशक के फाइनेंशियल एसेट्स को एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखा जाएगा।
निवेशक के निधन पर नॉमिनी को मिलेगा नोटिफिकेशन
इस प्रणाली के अंतर्गत, यदि निवेशक का निधन हो जाता है, तो डिजिलॉकर उनके अकाउंट को अपडेट कर देगा और नॉमिनी को इसकी सूचना भेजेगा। इसके बाद नॉमिनी या वारिस इन एसेट्स को आसानी से एक्सेस कर सकेंगे और उन्हें ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे अनक्लेम्ड एसेट्स की समस्या को भी समाप्त किया जाएगा और सही वारिस तक फाइनेंशियल एसेट्स का ट्रांसफर सुनिश्चित होगा।
31 दिसंबर तक दे सकते हैं सुझाव
SEBI ने कंसलटेशन पेपर में यह प्रस्ताव दिया है कि डिपॉजिटरीज और म्यूचुअल फंड्स अपने डिमैट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग स्टेटमेंट को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही, केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसीज (KRAs) को भी डिजिलॉकर के माध्यम से निवेशक के निधन की सूचना देने का प्रस्ताव है। SEBI ने इस बारे में सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 रखी है।
#SEBI #DigiLocker #ShareMarket #MutualFund #FinancialAssets #DematAccounts #AssetTransfer #Nominee #UnclaimedAssets #Investment #DigitalStorage #SecuritiesMarket #StockMarket #MutualFundsIndia #SEBIProposals #IndianInvestors
National
नवी मुंबई में सनसनी: क्रिसमस पोस्ट पर भड़की भीड़, मोबाइल शॉप में घुस युवक को पीटा…

Navi Mumbai में क्रिसमस स्टेटस को लेकर बवाल, मोबाइल शॉप में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई
Navi Mumbai से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर डाले गए एक आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर एक युवक को भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 20 से 30 लोगों की भीड़ युवक की मोबाइल दुकान में घुस आई और उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसका विडियो सीसीटीवी मे कैद हो गया।
Table of Contents
घटना के वक्त युवक अपनी मोबाइल शॉप में बैठा हुआ था। कुछ युवक दुकान के अंदर खड़े होकर उससे बातचीत कर रहे थे। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि वे मोबाइल से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आए हैं। लेकिन कुछ ही पलों में अचानक बड़ी संख्या में लोग दुकान में घुस आए और युवक पर हमला बोल दिया।
भीड़ के जो भी हाथ में आया, उसी से युवक को पीटा गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने तो प्लास्टिक का ड्रम तक उठाकर युवक पर दे मारा। हमले के दौरान युवक पूरी तरह घबरा गया और उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उस पर कहां-कहां से वार हो रहे हैं।
मारपीट के बाद हमलावर युवक को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Navi Mumbai : रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया केस
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लिखा था, “अगर मुझे क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, तो तुम्हारे शरीर में कीलें ठोक दूंगा।” इसी स्टेटस से नाराज होकर लोगों के एक समूह ने यह कदम उठाया।
मामला रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।
यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और कानून को हाथ में न लेने की जरूरत पर सवाल खड़े करती है।
Crime
निक्की-जैसी’ वारदात फिर! महाराष्ट्र में पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या, बेटी ने खोली पोल

नवी मुंबई (उरण)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में पत्नी को जलाकर मारने की घटना के बाद अब महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को शक के चलते जिंदा जला डाला। दर्दनाक बात यह है कि आरोपी ने अपनी 7 साल की बेटी के सामने यह जघन्य वारदात अंजाम दी, और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ दी।
पहले हाथ-पांव बांधे, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग
घटना 25 अगस्त की सुबह उरण के पगोटेगांव में हुई। आरोपी राजकुमार रामशिरोमणि साहू को अपनी पत्नी जगरानी साहू पर विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार ने जगरानी को पहले कमरे में बंद किया, फिर उसके हाथ-पांव बांध दिए और केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गढ़ी आत्महत्या की कहानी, लेकिन बच्ची ने खोल दी सच्चाई
वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगाई और वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत मानते हुए केस दर्ज किया।
लेकिन वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी के अनुसार, जब गहनता से जांच की गई, तो आरोपी की कहानी में विसंगतियां पाई गईं।
सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पुलिस ने सात साल की मासूम बेटी से पूछताछ की। उसने साफ कहा, “पापा ने मम्मी को आग लगाई।” यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को घटना के बाद घर से भागते देखा गया।
हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, और बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने कहा यह स्पष्ट रूप से घरेलू हिंसा और बर्बरता का मामला है। आरोपी ने सोच-समझकर हत्या की और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आगे की जांच जारी है।”
बच्ची की बहादुरी बनी अहम गवाही
इस घटना में जहां एक तरफ महिला की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया, वहीं मासूम बेटी की बहादुरी ने इंसाफ की राह खोली। उसने सच बोलने की हिम्मत दिखाई, जो इस केस का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।
Breakingnews
WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2025 का जीता खिताब, दिल्ली की लगातार तीसरी बार फाइनल में हार…

मुंबई – शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL 2025) के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपनी छाप छोड़ी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। WPL के पहले सीजन में मुंबई से और दूसरे सीजन में आरसीबी से हारने के बाद, दिल्ली फिर से फाइनल में अपनी किस्मत नहीं बदल पाई।

हरमनप्रीत कौर ने किया शानदार प्रदर्शन, नेट साइवर-ब्रंट बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में अपनी पारी से मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 44 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली नेट साइवर-ब्रंट को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड दिया गया।
मैच की संक्षिप्त रिपोर्ट
मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। दिल्ली के लिए 150 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। मुंबई की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 141/9 पर रोक दिया। नेट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट लिए और अमेलिया केर ने 2 विकेट चटकाए।
दिल्ली के लिए मारिजान ने 40, जेमिमाह ने 30 और निकी प्रसाद ने 25 रन बनाये, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से कोई योगदान नहीं मिल पाया। इस कारण दिल्ली को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस का फाइनल में रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का फाइनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। पुरुष और महिला दोनों टीमों को मिलाकर मुंबई ने 12 में से 11 फाइनल जीते हैं। महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल के दोनों फाइनल (2 में से 2) जीते हैं। मुंबई इंडियंस अमीरात ने आईएलटी 2024 के फाइनल में जीत दर्ज की और एमआई केपटाउन ने भी एसए20 में अपने एकमात्र फाइनल में जीत हासिल की।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई का दबदबा
ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला है, जहां उन्होंने 8 में से 7 मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रहा है, जहां उन्होंने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है।
#WPL2025 #MumbaiIndians #DelhiCapitals #WPLFinal #WomenCricket #MI #HarmanpreetKaur #NetSiverBrunt #CricketIndia #MumbaiVsDelhi #WPLChampions #MumbaiIndiansRecord #T20Cricket #WomenInSports #MIwins #WomensCricket #CricketNews
Cricket7 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket10 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Trending24 hours agoNavratri Day 3 : चैत्र नवरात्रि का तीसरे दिन पूजी जाती है मां चंद्रघंटा, जानें पूजा विधि और महत्व
Uttarakhand7 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
big news4 hours agoबड़ी खबर : पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम
Job4 hours agoUPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट
Cricket6 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 2nd T20I 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स











































