Dehradun
SDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में आक्रोश , दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

टिहरी गढ़वाल : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल से सम्बंधित कई महाविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्थाएं फिर चर्चाओं में हैं। गोपेश्वर महाविद्यालय में SDSUV के कुलसचिव दिनेश चंद्रा के पहुंचने पर छात्रों ने घेराव कर अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश जताया।
गोपेश्वर में कुलसचिव को छात्रों ने घेरा, जमकर विरोध प्रदर्शन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों में शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर असंतोष नजर आ रहा है। सोमवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा के पहुंचने पर छात्र नेताओं ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह विफल साबित हो रही है और विश्वविद्यालय लगातार लापरवाही कर रहा है।
परीक्षा मूल्यांकन में त्रुटियाँ, कई छात्र गलत तरीके से फेल
छात्रों का कहना है कि मूल्यांकन में गंभीर त्रुटियों के कारण कई मेधावी छात्रों को भी फेल दिखाया जा रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला, और से.पी.जी. कॉलेज ऋषिकेश सहित कई संस्थानों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
डिग्री न मिलने से छात्र निराश
कॉमर्स विभाग से 2023 में पास आउट छात्र नेता आदर्श राठौर ने बताया कि जुलाई 2024 में डिग्री के लिए आवेदन करने के बावजूद उन्हें आज तक डिग्री उपलब्ध नहीं हो सकी है।
राठौर के अनुसार जून में उनकी डिग्री प्रिंट होकर आई थी, लेकिन उसमें नाम एवं पिता के नाम में गलतियाँ थीं। सुधार के लिए भेजने के बाद भी त्रुटियाँ बार-बार दोहराई गईं, जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा SDSUV
छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को कई बार ज्ञापन देकर बताया कि परिणामों में गड़बड़ी और डिग्री देने की धीमी गति से छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे छात्रों के करियर पर भी बुरा असर दिख रहा है। कई बार छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में इसलिए भी शिरकत नहीं कर पाते कि विश्वविद्यालय समय पर रिजल्ट और डिग्री जारी नहीं करता है। छात्रों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
Dehradun
आईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा

IMA POP 2026 : आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार आईएमए से महिला अधिकारी भी पास हुईं।
Table of Contents
पासिंग आउट परेड की राष्ट्रपति ने ली सलामी
देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि
इस वर्ष की पासिंग आउट परेड की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता 9 महिला कैडेटों का सफलतापूर्वक पास आउट होना रहा। भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सशक्त भारत की अवधारणा को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

वैश्विक रक्षा सहयोग का सशक्त प्रतीक
परेड में 481 भारतीय कैडेटों के साथ 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। राष्ट्रपति ने इसे भारत की वैश्विक मित्रता, आपसी विश्वास तथा अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग के बढ़ते आयामों का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय सैन्य अकादमी के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह सहित सैन्य और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनकर नवप्रशिक्षित अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
Breakingnews
IMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी

IMA POP 2026 : देहरादून स्थित Indian Military Academy (आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस अवसर पर पहली बार नौ महिला कैडेट्स ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कदम रखा। समारोह में भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
Table of Contents
IMA से पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
आईएमए के ऐतिहासिक परेड मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 481 भारतीय कैडेट शामिल थे, जबकि 16 मित्र देशों के 34 कैडेट्स ने भी अपना प्रशिक्षण पूरा कर अपने-अपने देशों की सेनाओं में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी
सुबह से ही अकादमी परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड की शुरुआत सुबह 6:40 बजे हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैटवुड भवन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर Gurmit Singh, Pushkar Singh Dhami सहित सेना और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति बोलीं-ये बदलती तस्वीर
परेड के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण तब आया जब आईएमए से प्रशिक्षित नौ महिला कैडेट्स ने सैन्य अधिकारी के रूप में पासआउट होकर नया इतिहास रचा। यह उपलब्धि भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का प्रतीक मानी जा रही है।
परेड समाप्त होने के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से सेना में शामिल किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण पल के साक्षी उनके परिजन और गणमान्य अतिथि भी बने।
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Haridwar24 hours agoसोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Cricket22 hours agoIND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Haridwar22 hours agoपति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
big news22 hours agoइश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Dehradun22 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा
Rudraprayag19 hours agoरूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
big news17 hours agoउत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
Breakingnews33 minutes agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद







































