Breakingnews
हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंचे समर्थकों ने कोतवाली में किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठियां, चार अन्य भी हुए गिरफ्तार…

हरिद्वार/रुड़की – हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सुभान मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़वाने के लिए कोतवाली पहुंचे उसके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने कुछ वाहनों को जब्त किया और कई लोगों को हिरासत में लिया।

चुनाव प्रचार में आया नशा तस्कर
जानकारी के मुताबिक, सुभान मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहा था। उसका पिता नगर पंचायत लंढौरा से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा है, और सुभान बुधवार को अपने पिता के चुनाव प्रचार में शामिल था। क्षेत्रीय लोगों ने उसे चुनाव प्रचार के दौरान देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हंगामे के बाद लाठीचार्ज
पुलिस द्वारा सुभान की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थक गुस्से में आ गए और कोतवाली पहुंच गए। वहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने समर्थकों को तितर-बितर किया, लेकिन कुछ समर्थक अपनी गाड़ियों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों को जब्त कर लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस का कहना, ‘लाठीचार्ज नहीं किया’
हालांकि, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने इस मामले में कहा कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि लाठीचार्ज नहीं किया गया था। पुलिस ने सुभान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, और उसे खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं।

सुभान के भाई और अन्य लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस ने सुभान के भाई समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें सहेजमा, इसरार, साजिद और इमरान शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उनका चालान किया गया।
नशा तस्करी में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर
सुभान की गिरफ्तारी से पता चलता है कि वह नशा तस्करी में सक्रिय था और जिले में इसके लिए कुख्यात था। इसके खिलाफ कई वर्षों से पुलिस कार्रवाई चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब उसे अदालत में पेश किया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात ने कहा, ‘सुभान कई मामलों में था वांछित’
एसपी देहात ने यह भी कहा कि सुभान पर विभिन्न स्थानों पर कई अपराध दर्ज थे, और वह पुलिस के लिए लंबे समय से वांछित था। सुभान की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और अब उसे कानून के अनुसार सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
#RoorkeeNews #SubhanMangalour #HistorySheeter #PoliceAction #LathiCharge #NDPSAct #DrugPeddler #ElectionCampaign #HaridwarCrime #SubhanArrest #HaridwarPolice #PublicProtest #IllegalSupporters
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Cricket17 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Cricket13 hours agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Breakingnews12 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
Dehradun15 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
big news15 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
big news18 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather17 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun10 hours agoDEHRADUN: हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा










































