Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार में जूना अखाड़े के संत की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी….

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां शांति भवन अपार्टमेंट में रहने वाले जूना अखाड़े के 70 वर्षीय संत सुरेश्वर आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्यता इस मामले में आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने संत के शव को फ्लैट से बाहर निकालने के लिए गेट को काटा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुरेश्वर आनंद रविवार को अपने फ्लैट से बाहर नहीं आए, जिससे आसपास के लोगों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। फिर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया और दरवाजा काटकर फ्लैट में प्रवेश किया।
फ्लैट के अंदर संत सुरेश्वर आनंद का शव लटकता हुआ पाया गया, जिसे देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कनखल थाना के थानाध्यक्ष मनोज नॉटियाल के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, सुरेश्वर आनंद ने एक साल पहले जूना अखाड़े की दीक्षा ली थी और पिछले पांच-छह महीनों से शांति भवन अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संत ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस को संत के कमरे से आत्महत्या से जुड़ा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
#Haridwar #SureshwarAnand #JunaAkhada #SuicideInvestigation #HaridwarNews #SadhusDeath #ShantiBhawanApartment #KankhalPolice #DeathMystery #HaridwarUpdates
Haridwar
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग

Haridwar News : हरिद्वार जिले में गंगनहर में महिला और उसकी मासूम बेटी के कूदने की घटना की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला गुस्से में एक साल की बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई।
Table of Contents
बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद
हरिद्वार में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर गंगनहर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अर्जुन, जो कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर का रहने वाला है, अपनी पत्नी सविता, एक साल की बेटी नोनी और चार साल के बेटे नक्श के साथ मोटरसाइकिल से रायपुर दरेड़ा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
रास्ते में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपनी बीमार मां से मिलने देहरादून जाना चाहता था, जबकि सविता पहले मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो सविता ने अर्जुन से बाइक रोकने को कहा। जैसे ही बाइक रुकी, उसने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में उठाया और कुछ समझ पाता, उससे पहले ही गंगनहर में छलांग लगा दी।अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अब तक महिला और बच्ची का नहीं लग सका पता
अर्जुन और उसका चार वर्षीय बेटा मदद के लिए चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने गंगनहर में महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।
Haridwar
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ पकड़ा।
Table of Contents
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
6 जुलाई को हरिद्वार में नकली भारतीय मुद्रा के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। जहां से इस गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
6 जुलाई को हरिद्वार से 4 लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले कोतवाली नगर पुलिस ने चार आरोपियों को 84 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और गिरोह के दो अन्य सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।
ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में चलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में फर्जी करेंसी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। असली रकम के बदले दोगुनी नकली मुद्रा देकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड और जाली नोटों के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद रहा था।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Cricket22 hours agoZIM vs BAN Dream11 Prediction 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11 टीम
Roorkee22 hours agoरूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
Dehradun22 hours agoUKPSC Lower PCS : 27 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Cricket21 hours agoYOR vs SOM Dream11 Prediction Quater Final 4 , T20 Blast: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Tehri Garhwal23 hours agoकेतन हत्याकांड में आया बड़ा मोड़, मृतक और उसके दोस्त खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
Dehradun17 hours agoSIR के पहले चरण के बाद उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
Rishikesh20 hours agoऋषिकेश फोरलेन के लिए चली आरी, आज काटे गए 100 पेड़, रो पड़े पर्यावरण प्रेमी
Pithoragarh17 hours agoबड़ी खबर : डीडीहाट में युवक की हत्या से सनसनी, सड़क के किनारे खून ले लथपथ मिला शव











































