Nainital
उत्तराखंड हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने ली पद की शपथ….

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट में आज एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र ने नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति, न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविंद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित भी उपस्थित रहे।
देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीते बुधवार देर शाम अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी थी कि आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।
इस समारोह में रजिस्ट्रार जनरल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता भी मौजूद थे। नवनियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की नियुक्ति से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है। उनके पद संभालने के साथ ही राज्य में न्यायिक प्रक्रिया में सुधार और न्याय की प्राप्ति को लेकर नई दिशा मिल सकती है।
Nainital
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा

Nainital News : नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रोडवेज बस अड्डा निरीक्षण के दौरान स्टेशन से संचालित बसों की जानकारी ली गई।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर ने तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी जायजा लिया। परिसर और प्राधिकरण भवन के निकट व्याप्त गंदगी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका को फटकार लगाई क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
कुमाऊं कमिश्नर ने सीसीटीवी से निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथी रोड के किनारे खड़े टैक्सी बाइक को भी हटाने के निर्देश दिए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य होने हैं,निर्धारित समय के अंतर्गत पूरे किए जाएं । वे स्वयं पुनः क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे

तय समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने माल रोड सड़क सुधारीकरण कार्य जिसे लोक निर्माण विभाग के द्वारा किए जा रहे है कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि ने बताया कि सड़क में एंकरिंग का कार्य सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर है । कुल 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। 31 जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण कार्य की प्रगति भी देखी और समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएसए में कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण आयुक्त ने किया 5 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा डीएसए भवन में कराए जा रहे फसाड निर्माण, शौचालय, चेंजिंग रूम एवं बैडमिंटन कोर्ट सुधारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून तक शौचालय और चेंजिंग रूम का कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Nainital
नैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…

Nainital News : एसडीएम ने बुधवार को शहर के बीडी पांडे अस्पताल, जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
नैनीताल SDM नवाजिश खलिक अचानक पहुंचे बीडी पांडे अस्पताल
SDM नवाजिश खलिक आज अचानक बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ऊर्जा निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे के बाद भी ताला लटका मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।

10 बजे बाद भी कार्यालय पर ताला लटका मिलने पर लगाई फटकार
सबसे पहले एसडीएम बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जल संस्थान कार्यालय का भी किया निरीक्षण
एसडीएम ने जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण कर शहर की पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के दिनों में लोगों को समय पर और जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शहर में पेयजल लाइनों में हो रहे लीकेज पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा निगम कार्यालय पर भी लटका मिला ताला
ऊर्जा निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय समय के बाद भी ताला लगा मिलने पर एसडीएम नाराज दिखे। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है। एसडीएम ने कहा कि आम जनता से जुड़े विभागों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Nainital
नैनीताल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, 24 परिवार किए गए शिफ्ट, स्थानीयों ने लगाए गंभीर आरोप

Nainital News : नैनीताल में तब बड़ा हादसा होते होते बच गया जब पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढक्कर नीचे खड़ी एक कार के ऊपर जा गिरा। पत्थर के टूटे हिस्से ही इतने बड़े थे कि उन्होंने स्कूटी और बाइक को दूर छटका दिया।
Table of Contents
नैनीताल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त
नैनीताल में तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में शाम लगभग 6 बजे एक बोल्डर टूटा और लुढ़कते हुए एक घर के बाहर खड़ी बलेनो कार के ऊपर जा गिरा। बोल्डर इतना बड़ा था कि उससे पूरी कार बुरी तरह से कागज की तरह पिचक गई। विशालकाय बोल्डर के साथ कुछ पत्थर और भी नीचे लुढ़क कर आए। जिन्होंने मोटरसाइकिल और स्कूटी को खाई में धकेल दिया।
गाड़ी ना होती तो जान माल का हो सकता था बहुत बड़ा नुकसान
लोगों का कहना है कि अगर कार के ऊपर गिरा बोल्डर अगर कार से नीचे जाता तो कई घरों और उसमें रहने वालों को भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत ने बताया कि अगर ये गाड़ी नहीं होती तो जान माल का बहुत बड़ा नुकसान होता।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीयों ने आरोप लगाया कि ये बोल्डर आज तक नहीं गिरा और ये आसपास चल रहे निर्माण कंपनी के कार्यों की वजह से लुढ़का। उन्होंने कहा कि यहां चार हजार परिवार रहते हैं और स्कूली बच्चे इसी रास्ते आते जाते हैं। पंकज चौधरी ने बताया कि शाम लगभग 6 बजे ये पत्थर गिरा जिससे खड़ी कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है।
24 परिवार किए गए शिफ्ट
कंपनी पर आरोप लगाते हुए पंकज ने कहा कि इस बोल्डर पर ड्रिल करने के बाद काम को रोक क्यों दिया गया ? प्रशासन की टीम रात भर घटना स्थल पर मौजूद रहे बोल्डरों के नीचे से लगभग 24 परिवारों को देर रात हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
Cricket10 hours agoMA vs AMO Dream11 Team Match 11 AFG T20 Cup 2026: कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट ड्रीम 11 टीम…
Breakingnews9 hours agoभिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
big news10 hours agoBKTC में लाखों का घोटाला, RTI से हुआ बड़ा खुलासा, अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Cricket11 hours agoDC vs KKR Dream11 Team Ipl 2026 Match 51: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और इंजरी अपडेट
big news6 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Nainital8 hours agoकुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा






































