Uttarakhand
टिहरी में अंगीठी का धुंआ लगने से चार साल की बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

Tehri News : टिहरी में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी के कारण परिवार में कोहराम मच गया। अंगीठी के कारण दम घुटने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
अंगीठी का धुंआ लगने से चार साल की बच्ची की मौत
Tehri की कोटीकॉलोनी में स्थित सीआईएसएफ कॉलोनील में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अंगीठी का धुंआ लगने से चार साल की मासूम की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे सीआईएसएफ में कॉस्टेबल हैं। जिनका परिवार उत्तराखंड के टिहरी जिले स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में रहता है।
स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण गणेश पालवे उपचार के लिए Tehri से देहरादून गए थे। इस दौरान 16 जनवरी को उनकी पत्नी और बेटी घर पर थे। शाम को ठंड से बचने के लिए मोनिका गणेश पालवे (37) ने अंगीठी जलाई थी। जिसे कमरे में ही रखकर वो सो गई।
दरवाजा ना खुलने पर पड़ोसियों को हुआ था शक
बताया जा रहा है कि अगली सुबह 10 बजे तक भी दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर होने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे में बेहोशी की हालत में मिली महिला और बच्ची
दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो देखी कि गणेश पालवे की पत्नी और बच्ची बेहोशी की हालत में पड़े हुए मिले। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
दम घुटने से बच्ची की मौत की आशंका
कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर कमरे की तलाशी लेने के बाद कोई भी विषाक्त पदार्थ या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन कमरे में अंगीठी रखी हुई थी। जिस कारण प्रथम दृष्टया धुंए के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Roorkee
रूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Roorkee News : रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक घर में बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिस से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
रूड़की के पाड़ली गुर्जर गांव में शनिवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब बेखौफ बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावर किस तरह गांव में दाखिल होते हैं और बिना किसी डर के घर के बाहर रुककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
गनीमत की बात ये रही कि इस फायरिंग में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घटना ने ग्रामीणों के मन में दहशत जरूर भर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्तों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—आखिर कानून का डर खत्म क्यों होता जा रहा है, जो बदमाश सरेआम गोलियां बरसाने से भी नहीं हिचक रहे?
Cricket15 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket21 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news21 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
Cricket18 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
Cricket19 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Prediction 2nd ODI : आज की ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news19 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news22 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके







































