Crime
HARIDWAR: जय शाह बनकर भाजपा विधायक से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अभी भी फरार…

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बनकर भाजपा विधायक आदेश चौहान, से रंगदारी मांगने के प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को दबोचा है जबकि मुख्य साजिशकर्ता हत्थे नहीं चढ़ सके है।
रानीपुर विधाानसभा से भाजपा विधायक आदेश चौहान,से संपर्क कर पिछले दिनों पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। तब से हरिद्वार पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। रकम न देने पर अभद्रता करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की देने की धमकी दी थी।
पुलिस टीमों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ था…..
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रियांशु पंत पुत्र स्वर्गीय बसंत बल्लभ पंत निवासी बेरीनाग बागेश्वर हाल निवासी ए ब्लॉक मयूर विहार पूर्वी दिल्ली और उवेश अहमद निवासी मयूर विहार पूर्वी दिल्ली को पकड़ लिया जबकि मुख्य साजिशकर्ता गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती मयूर विहार पूर्वी दिल्ली गिरफ्त में नहीं आ सका है।मुख्य आरोपी पिछले साल महाराष्ट्र के एक मंत्री से पीएमओ का अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने के प्रकरण में जेल जा चुका है। उसकी तलाश जारी है। उसी ने ही जेल से जमानत पर छूटने के बाद उमेश और प्रियांशु के साथ मिलकर उत्तराखंड के विधायकों को कॉल रकम वसूलने की योजना बनाई थी। उसी का ही आइडिया था कि रकम मिलने पर आपस में बांट लेंगे।
प्रियांशु के मोबाइल फोन का हुआ इस्तेमाल……
हरिद्वार, पुलिस के हत्थे चढ़े 19 वर्षीय आरोपी प्रियांशु पंत के पिता की पिछले वर्ष ही सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। उसके पिता पेशे से चालक थे। मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे प्रियांशु के मोबाइल फोन का ही इस्तेमाल किया गया था। मुख्य आरोपी गौरव नाथ ने उमेश अहमद के नाम से सिम कार्ड खरीदे थे।
ट्रू कॉलर में भी किया खेल…..
हरिद्वार, मुख्य साजिशकर्ता गौरव नाथ ने ही ट्रू कॉलर एप में एक मोबाइल फोन नंबर जय शाह और दूसरा नंबर जय शाह सेक्रेटी के नाम से सेव किया था। उनका प्लॉन था कि ट्रू कॉलर पर नाम सामने आने पर विधायक घबराकर उन्हें रकम दे देंगे।
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने कमरे में ही थे। जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सोहेल फर्श पर पड़ा था और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
National6 hours agoAgnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…
Politics6 hours agoविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Cricket6 hours agoLAN vs DER Dream11 Team Today T20 Blast 2026 :बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
Uttarakhand4 hours agoपिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Cricket4 hours agoENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन
Udham Singh Nagar1 hour agoछुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम









































