Pauri
कांग्रेस का काम, सत्ता का दुरूपयोग कर अपनी तिजोरियां भरना है – सीएम पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री ने धूमाकोट पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित।
अनिल बलूनी को दिया वोट सीधा प्रधानमंत्री को जाएगा : मुख्यमंत्री।
राज्य में नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया है : मुख्यमंत्री।
कांग्रेस के पास देश और राज्य के विकास का कोई विजन नहीं : मुख्यमंत्री।
कांग्रेस का काम, सत्ता का दुरूपयोग कर अपनी तिजोरियां भरना है : मुख्यमंत्री।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को धूमाकोट बाजार, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर की रैली से सभी को राम-राम और प्रणाम भेजा है। उन्होंने कहा लैंसडाउन क्षेत्र में आकर वो नि:संदेह कह सकते हैं कि भाजपा के पक्ष में पिछली बार से भी ज्यादा वोट आगामी चुनाव में पड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा अनिल बलूनी जी इस क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में आगे बढाना चाहते हैं। उनके मन में कई संकल्प, इच्छाएं हैं। जो वो पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा देश एवं राज्य की जनता के आशीर्वाद से पुनः भाजपा सरकार एवं मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हर दिन सभाओं में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जनता के आशीर्वाद से हमे ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा जनता जो वोट अनिल बलूनी जी को देगी वह वोट सीधे प्रधानमंत्री को जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ा है। विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बड़ा है। बड़े से बड़े मामलों में पूरी दुनिया भारत के रूख का इंतजार करती है। 2014 के बाद महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं हर किसी के लिए कार्य हुआ है। उन्होंने कहा पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सोचा की गरीबों का इलाज फ्री में होना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक, परिवार के सदस्य के रूप में देश वासियों का ख्याल रखा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज योजनाएं गरीब कल्याण,अंत्योदय के सिद्धांत पर बनती हैं। जिसके परिणाम स्वरूप 10 वर्षाे में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकालने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया। देश में सीएए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए कार्य जारी है। राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने मिथक तोड़ते हुए भाजपा की पुनः सरकार बनाई। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में चली आ रही नकल पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के कार्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा धुमाकोट के लिए 90 करोड़ रुपए की विभिन्न क्षेत्रों के विकास हेतु 15 योजनाओं की संस्तुति प्रदान की है। इसके साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ़, मोटर मार्गों का सुधारीकरण और नवनिर्माण किया गया है। धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य हुआ है। और भी कई विकास योजनाएं पाइपलाइन में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग अब महज औपचारिकता पूरी कर रहे है। इस बार कांग्रेस के लोग चुनाव में चुनाव न लड़ने की सिफारिश लगा रहे थे। क्योंकि वो जनता के निर्णय से भली भांति परिचित है। इस चुनाव में कांग्रेस महज अपना अस्तित्व बचाने के लिए है। कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। उन्होंने स्व. जनरल बिपिन रावत जी का अपमान किया। और देवभूमि उत्तराखंड के कांग्रेसियों ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई। कांग्रेस ने सैनिकों से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बात करती है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान सीटों से एक तिहाई कम सीट लाएगी और इनके सदस्य बस की जगह अब सुमो गाड़ी में जाएंगे। कांग्रेस के पास न देश के विकास का विजन है न राज्य के विकास का।कांग्रेस का काम, सत्ता का दुरूपयोग कर अपनी तिजोरियां भरना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन की वजह से कांग्रेस ने अन्य दलों के साथ गठबंधन कर लिया है। इस गठबंधन का केवल झूठ और भ्रम फैलाने का काम है। कांग्रेसी ने प्रभु श्रीराम पर भी प्रश्न चिन्ह उठाया है। जी-20 आयोजनों का भ्रम फैलाकर विरोध किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति तक को अपमानित कर घृणित कार्य करते हैं। कांग्रेस के लोग धारा 370 का विरोध करते है, हाफिज सईद जैसे आतंकियों को ‘जी’ करके संबोधित करते हैं। कांग्रेस के लोग आतंकियों के घरों में जाकर आंसू बहाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण वाली कांग्रेस को भारी मतों से हराना है।
मुख्यमंत्री ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि अनिल बलूनी को विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में अपना योगदान प्रदान करें।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, विधायक महंत दिलीप रावत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत

Pauri News : उत्तराखंड में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी गढ़वाल स्थित तोता घाटी में एक ट्रक पर भारी-भरकम बोल्डर गिरने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार तड़के तोता घाटी क्षेत्र में एक ट्रक के ऊपर अचानक भारी भरकम बोल्डर गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक तोता घाटी क्षेत्र में पहुंचा तो पहाड़ी से बड़ा सा पत्थर सीधे ट्रक के ऊपर आ गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। चालक के शव को पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौततोता घाटी क्षेत्र में बनी रहती है पत्थर गिरने की घटनाएं
बता दें कि तोता घाटी क्षेत्र में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खासकर बरसात और ठंड के मौसम में यहां खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान यहां से सफर करना जोखिम भरा बन जाता है। स्थानीय लोग और वाहन चालक सालों से इस क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं।
Kotdwar
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को कोर्ट से मंजूरी, 18 गांवों के 40 हजार ग्रामीणों को सीधा लाभ

लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग से हटाई गई रोक, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर
Laldhang Chillarkhal Road: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग परियोजना को लेकर बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटा दी है, जिससे वर्षों से अटकी इस अहम परियोजना के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
Laldhang Chillarkhal Road परियोजना को कोर्ट से मंजूरी
इस दौरान, सुनवाई में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इंटरवेंशन एप्लीकेशन दायर कर क्षेत्रीय जनहित का पक्ष मजबूती से रखा. वहीं, नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके अधिवक्ता के रूप में अदालत में प्रभावी पैरवी की. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने निर्माण पर लगी रोक समाप्त कर दी.
लम्बे समय से बाधित था निर्माण कार्य
दरअसल, लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस मोटर मार्ग परियोजना का करीब 4.7 किलोमीटर हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है. इसी वजह से, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और आपत्तियों के कारण निर्माण कार्य लंबे समय तक बाधित रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को वर्षों तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी होगी कम
वहीं,ये सड़क कोटद्वार क्षेत्र को सीधे लालढांग से जोड़ती है, जिससे हरिद्वार और मैदानी इलाकों तक पहुंच काफी सुगम हो जाती है. फिलहाल, लोगों को लंबे और घुमावदार रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है. बरसात के मौसम में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं.
काफी समय से चल रही थी सड़क निर्माण की मांग
लंबे समय से, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस सड़क को ऑल वेदर रोड के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सड़क के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच प्रभावित होती है, जबकि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें आती हैं.
18 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
इस फैसले से, करीब 18 गांवों और 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. सड़क बनने से व्यापार, कृषि, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसी कड़ी में, कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए जीवन रेखा है और उनके निरंतर प्रयासों से आज यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है.
Pauri
उत्तराखंड: शांत फिजाओं में फिर से सनसनीखेज वारदात, भाई बना भाई के खून का प्यासा

पारिवारिक कलह के चलते भाई बना भाई का दुश्मन, धारधार हथियार से किया जानलेवा हमला
पौड़ी (PAURI): उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबौ क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां आपसी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. घायल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर दिया है.
मुख्य बिंदु
पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई पर जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक, राकेश कुमार, निवासी पाबौ ने कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी की रात उनके भाई कुलदीप सिंह का छोटे भाई राजेंद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने की स्थिति में कुलदीप सिंह ने जान से मारने की नियत से राजेंद्र सिंह पर धारधार हथियार (पाठल)से वार किया.
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुटाए सबूत
घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार के बाद आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. साथ ही पौड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर मुआक्द्मा दर्ज किया. जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने लगातार दबिशें देकर आरोपी कुलदीप सिंह को मदकोली क्षेत्र के फल्दवाड़ी से हिरासत में ले लिया है.
ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में मानवता शर्मसार, मां, भाई और भाभी ने मिलकर किया ऐसा हाल, जान बचाने के लिए काटने पड़े हाथ
धारदार हथियार बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार पाठल भी बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया है.
big news6 hours agoUttarakhand Budget 2026 LIVE : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित
big news2 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Breakingnews8 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
big news6 hours agoदेहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल
Chamoli8 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli4 hours agoभराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो
Cricket7 hours agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, गैरसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और विधायक





































