Rudraprayag
सोनप्रयाग पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बैरीकेडिंग तोड़कर बढ़े आगे, मानव जाम नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के छूटे पसीने।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ सैलाब की तरह अनियंत्रित हो गई। गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे यात्री, बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कपाट खुलने के बाद 10 दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 2 लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है। रविवार को केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्री पार्किंग से पहले स्थापित बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ आगे निकल पड़े। इस दौरान यात्रियों के सैलाब को रोकने में पुलिस, प्रशासन के सभी प्रयास धरे के धरे रह गए।
हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों से पूरे सोनप्रयाग बाजार में मानव जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह, स्थित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखने को मिल रही है। इस दौरान वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि कैसे यात्री बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़े और कैसे जाम जैसी स्थिति पैदा हुई।

वीडियो में कहा जा रहा है कि पुलिस भी इस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकामयाब रही। व्यक्ति का कहना है कि जिस तरह से यह भीड़ केदारनाथ की तरफ बढ़ रही है, उससे किसी भी खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर, सोनप्रयाग में तैनात सेक्टर अधिकारी मनोज बिष्ट ने भी स्वीकार किया कि, सुबह के समय यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित हुई थी, जिसे नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर बाद एक बजे स्थिति नियंत्रित हो पाई। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के दिन से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और कपाट खुलने के बाद एक दिन में सबसे अधिक 34893 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में अभी तक कुल 281713 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार को पूरे पैदल मार्ग पर सुबह से देर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।
साथ धाम में भी भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष आस्था का सैलाब अपने चरम पर है। भक्तों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए सुबह से ही धर्म दर्शन सभामंडप से कराए जा रहे हैं।
Rudraprayag
अक्टूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पुनर्निर्माण कार्यों का लेंगे जायजा

Rudraprayag News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बाबा केदार के दरबार में पहुंच सकते हैं… अक्तूबर में प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 से 25 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित इस दौरे में पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा-अर्चना के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं।
Table of Contents
अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर महीने में केदारनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक 22 से 25 अक्तूबर के बीच प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से अभी तक प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है।
पूजा के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का भी लेंगे जायजा
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इससे पहले 21 अक्टूबर 2022 को भी उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इस बार प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के साथ ही वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

पीएम के दौरे को देखते हुए तैयारियां हुईं तेज
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। एसपीजी की टीम केदारनाथ धाम का निरीक्षण कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान टिहरी जिले में टीएचडीसी के 1000 मेगावाट क्षमता वाले पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण भी कर सकते हैं।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग में विजिलेंस का एक्शन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

Rudraprayag News : रूद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने जिला अस्पताल में तैनात एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में 5 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात एक ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर आरोप है कि उसने दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के बदले एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर हुई कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्रवाई की। इसी दौरान टीम ने डॉक्टर को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।
आवास पर भी विजिलेंस ने की छापेमारी
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी डॉक्टर को विजिलेंस टीम देहरादून लेकर आएगी। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
big news
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा में मौसम खराब होने के कारण पैदल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। चीड़बासा के पास पत्थर गिरने के कारण एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।
Table of Contents
केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।
पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत
हादसे के दौरान रास्ते में फंसे करीब 1100 यात्रियों को भी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार, 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली थी।

बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में एक बच्चा आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी तक पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
Dehradun17 hours ago9 तारीख को 11 बजे संभल जाना, उत्तराखंड में बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, जानें क्यों ?
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haridwar17 hours agoलक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे
Uttarakhand16 hours agoबिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़, उत्तराखंड में 1 नवंबर से बदल जाएगा पूरा सिस्टम
Nainital12 hours agoनैनीताल में DFO ऑफिस में लगी आग, कई फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक







































