Uttarakhand
जनपद उत्तरकाशी में मौसम ने बदला मिजाज , बर्फ़बारी से हुआ ठंडा ठंडा कूल कूल….

उत्तरकाशी : गुरुवार को जनपद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिसके कारण हर्षिल घाटी और जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। सुबह से ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं।
सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम, खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी और फूलचट्टी क्षेत्रों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी थी, वहीं बड़कोट तहसील क्षेत्र के निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते पूरे इलाके में ठंडक बढ़ गई है, और इसने जनजीवन को प्रभावित किया है।
गंगोत्री धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। इससे तापमान शून्य से नीचे गिरने लगा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने गरम वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। इस बर्फबारी ने उच्च हिमालयी पहाड़ियों को पूरी तरह से बर्फ से ढक दिया है, जिससे पर्यटन स्थलों पर पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
विगत कुछ दिनों से खिली धूप के बाद मौसम में यह बदलाव हुआ है, जिससे जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। बर्फबारी के साथ ही ठंडक का स्तर बढ़ गया है, और शीतलहर का असर अब निचले इलाकों तक फैलने लगा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण निचले इलाकों में भी कड़क ठंड महसूस हो रही है।
big news
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

Uttarakhand News : उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा बदलाव 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लागू कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी मदरसों को अब नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करनी होगी।
Table of Contents
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज
मंगलवार, 30 जून यानी कि आज उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का अंतिम कार्य दिवस है। इसके बाद 1 जुलाई से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण आधिकारिक रूप से कार्यभार संभालेगा। प्रदेश के सभी 452 मदरसों को नई व्यवस्था के तहत पंजीकरण और मान्यता की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण
नई नियमावली के अनुसार किसी भी मदरसे को मिलने वाली मान्यता तीन शैक्षणिक वर्षों के लिए वैध रहेगी। इसके अलावा संस्थानों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से विधिवत संबद्धता भी प्राप्त करनी होगी। प्राधिकरण समय-समय पर मदरसों का भौतिक निरीक्षण करेगा और निर्धारित मानकों के पालन की समीक्षा करेगा।

सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों के अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान भी प्राधिकरण के दायरे में आएंगे। संस्थानों को निर्धारित सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
1 जुलाई 2026 से नई व्यवस्था होगी लागू
मान्यता प्रक्रिया के दौरान संस्थान की अल्पसंख्यक पहचान, भूमि संबंधी दस्तावेज, वित्तीय स्थिति, शिक्षकों की योग्यता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता जैसे पहलुओं की जांच की जाएगी। अगर कोई संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी मान्यता निरस्त की जा सकती है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 14 मई 2026 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान संबंधी मान्यता नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई थी। इसी निर्णय के आधार पर 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
Ramnagar
रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

Ramnagar News : रामनगर कोतवाली पुलिस ने लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ढाई महीने से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रामनगर में लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बता दें कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, आखिरकार एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे दिल्ली से दबोच लिया। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को ग्राम तुमड़िया डाम निवासी सुरजीत सिंह अपनी स्कूटी से हाथीडगर से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान चार आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास से 10 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था बदमाश
जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी आयुष, अनिल और प्रिंस को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,जबकि चौथा आरोपी साहिल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने 16 मई को साहिल पर 10 हजार का इनाम घोषित किया।
आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
एसओजी और रामनगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार की जा रही तलाश के बाद आरोपी साहिल को दिल्ली के गगन विहार कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रामनगर लेकर आई और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।
रामनगर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Udham Singh Nagar
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Rudrapur News : रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप पड़ोस में रहने वाले किशोर पर ही आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
रूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के पड़ोस में ही रहने वाले किशोर पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीरदी है जिसमें कहा गया है कि वो रूद्रपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसकी बेटी को अक्सर परेशान करता था। बीते दिन जब कोई घर में नहीं था तो किशोर मौका पाकर उनके घर में घुस गया। चाकू दिखाकर किशोर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को बताने पर पर दी जान से मारने की धमकी
आरोपी किशोर ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Cricket20 hours agoभारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकबला , जाने बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, कप्तान-उपकप्तान और मैच प्रीव्यू
Udham Singh Nagar19 hours agoजसपुर नगर पालिका में मंत्री राम सिंह कैड़ा का छापा! EO समेत कई अधिकारी मिले गायब
Chamoli19 hours agoचमोली में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, छह घंटे बाद किया रेफर, एंबुलेंस में हुई मौत
Udham Singh Nagar21 hours agoबड़ी खबर : काशीपुर में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा! 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई
Blog21 hours agoRaghav Juyal Dating Niharika NM: क्या सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल और निहारिका एनएम? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
Udham Singh Nagar18 hours agoरूद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ramnagar16 hours agoरामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का 10 हजार का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
big news13 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का आखिरी दिन आज, कल से अस्तित्व में आएगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण




































