Haldwani
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर का कमाल, बिजली का बिल देख लोग बेहोश !

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां ऊर्जा विभाग स्मार्ट मीटर को पारदर्शी और आधुनिक तकनीक बता रहा है वहीं हल्द्वानी के डहरिया इलाके में दो उपभोक्ताओं को एक झटके में लाखों का बिल मिलने से हड़कंप मच गया।
सीएमटी कॉलोनी के निवासी भवानी राम को बिजली का बिल देखकर जैसे पैरों तले ज़मीन खिसक गई। आमतौर पर 1000 से 2000 रुपये तक का बिल देने वाले भवानी राम को इस बार 2.62 लाख का बिल थमा दिया गया। वहीं उनके सामने ही रहने वाले एक अन्य परिवार को 23 लाख 12 हजार का बिल थमाया गया…जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह का कहना है कि यह बिल पुराने मीटर की रीडिंग के आधार पर जनरेट हुआ है। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी द्वारा एमआरआई कराने के दौरान तकनीकी दिक्कत आई..जिससे गड़बड़ी हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि 2.63 लाख का मामला उनके संज्ञान में है और बिल को संशोधित कर दिया गया है…लेकिन 23 लाख के मामले की अभी जांच की जा रही है। साथ ही विभाग का यह भी कहना है कि हो सकता है उपभोक्ता को जो मैसेज मिला उसमें छेड़छाड़ की गई हो। यदि ऐसा हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भवानी राम और अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये स्मार्ट मीटर कर क्या रहा है। पहले जहां बिजली का बिल हजार-डेढ़ हजार आता था अब लाखों में बिल देखकर लोग मानसिक तनाव में हैं।
ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां आ रही हैं…जिन्हें ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
#SmartMeterElectricityBill #PowerBillingErrorUttarakhand #HaldwaniConsumerComplaint #SmartMeterTechnicalIssue #HaldwaniNews
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे पोल से करंट लगने के कारण पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण पिता 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उनकी 12 साल की मासूम बेटी अलिशबा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नदीम सलमानी देर शाम अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वो घर से सटे बिजली के पोल की चपेट में आ गए। नदीम को करंट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने की कोशिश के दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई दोनों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली के पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग को पहले भी शिकायतें दी गई थीं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो संभवतः इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Haldwani
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप

Haldwani News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रतिष्ठित कंपनी के घी स्टॉक की बिक्री पर रोक लगते ही उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। घी के बाद अब दूध-पनीर की जांच की जा रही है।
Table of Contents
घी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!
इंदौर मामले की आंच पहुंचते ही राज्य में दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ा स्पेशल अभियान शुरू किया गया है कुमाऊं कमिश्नर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की विशेष नजर सिंथेटिक दूध और उससे बनने वाले पनीर, खोया और घी जैसे सामानों पर टिकी है।
इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान सड़कों पर खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों को रोककर सैंपल जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर में बैन हुई कंपनी के घी के नमूने भी लेकर रुद्रपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब कुमार सिंह ने मिलावटखोरों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है की दूध और उससे बने उत्पादों में किसी भी स्तर की मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे कोई बड़ा नामी ब्रांड हो या स्थानीय छोटा दुकानदार, सिंथेटिक प्रोडक्ट पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विभाग का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक पौष्टिक, सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है फिलहाल सभी लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आते ही दोषी संस्थानों पर सीधे मुकदमे और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket16 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun11 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news12 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun10 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket4 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































