Uttarakhand
सिल्क्यारा सुरंग के अंतिम ड्रिफ्ट टनल का काम अंतिम चरण में, अप्रैल तक पूरी होगी सुरंग !

सुरंग के सिल्क्यारा छोर पर भूस्खलन का मलबा हटाने के लिए बनाई जा रही तीसरी और आखिरी ड्रिफ्ट टनल की खुदाई भी अंतिम चरण में है, जिसके बाद सुरंग के दोनों छोरों से यातायात सुगम हो सकेगा।
भूस्खलन के कारण हुआ था निर्माण में देरी
सुरंग निर्माण के दौरान 2023 में हुए भूस्खलन के कारण सुरंग का मुंह बंद हो गया था, जिससे अंदर फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिन लंबी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस हादसे के कारण सुरंग का निर्माण लगभग ढाई से तीन माह तक पूरी तरह से बंद रहा था। बाद में 23 जनवरी 2024 को एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) को निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया था।
आधिकारिक जानकारी और भविष्य की योजना
एनएचआईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बड़कोट छोर से 100 मीटर खुदाई का काम शेष है, जिसमें 80 से 90 लोग कार्यरत हैं। वहीं, सिल्क्यारा छोर पर भूस्खलन का मलबा हटाने के लिए तीसरी ड्रिफ्ट टनल की खुदाई 28 से 30 मीटर के अंतिम चरण में है, और कुल 120 श्रमिक इस पर काम कर रहे हैं।
अगर सुरंग के निर्माण को अप्रैल 2024 तक आर-पार किया जाता है, तो फिनिशिंग और अन्य कार्यों को पूरा करने में डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है। इस दौरान सुरंग के अंदर दीवारों का निर्माण, पुल निर्माण और कंट्रोल रूम का निर्माण होगा, जिससे यह परियोजना 2026-27 में पूरी हो सकती है।
विशेष टेक्नोलॉजी और सुरक्षा प्रणाली
इस सुरंग में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्य किए जाएंगे। इसमें इटली से मंगवाए गए फायर सप्रेशन सिस्टम को भी लगाया जाएगा, जिससे सुरंग में आग लगने की स्थिति में पानी की फुहारों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सकेगा। इसके अलावा, सुरंग के दोनों किनारों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिनसे ट्रैफिक, कैमरे, सेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम को स्काडा तकनीकी द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
निर्माण में देरी का कारण
कार्यदायी संस्था और निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन का हादसा नहीं हुआ होता, तो सुरंग अब तक तैयार हो चुकी होती। इस परियोजना की कुल लागत 1383.708 करोड़ रुपये है, और यह 31 जनवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।
#SilkyaraTunnel, #FinalDriftTunnel, #AprilCompletion, #ConstructionProgress, #YamunotriHighway
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Uttarakhand
पिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम

Uttarakhand News : उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की सबसे बड़ी वजह पिरूल यानी चीड़ की सूखी पत्तियां अब परेशानी का सबब नहीं रही ,, बल्कि सैकड़ों परिवारों के लिए मुस्कान की वजह बनी है।
Table of Contents
पिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान
उत्तराखंड सरकार ने पिरूल को वेस्ट टू वेल्थ में बदलकर जंगलों को तो आग से बचाने का काम किया ही है, बल्कि ग्रामीणों को भी आत्मनिर्भर बनाया है।वर्ष 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार ने 85 हजार से अधिक पिरुल एकत्रीकरण का लक्ष्य रखा है। जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं।
योजना के कारण आग से बच रहे जंगल
सरकार की पिरूल लाओ-पैसा पाओ’ योजना से ग्रामीण आबादी खासकर महिलाएं मजबूत हो रही हैं।
बेहद सुंदर और उपयोगी घरेलू सामान जैसे मैट, टोकरी, कोस्टर, पेन स्टैंड, और बैग समेत कई आकर्षक कलाकृतियाँ पिरूल से बनाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

पिरूल से वैकल्पिक ईंधन किया जा रहा तैयार
उत्तराखंड सरकार और वन विभाग ने चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और देहरादून समेत राज्य के 11 चीड़-बहुल क्षेत्रों में ऐसी कई ब्रिकेटिंग और पैलेट यूनिट्स भी स्थापित की हैं जिनसे वैकल्पिक ईंधन तैयार किया जाता है। उत्तराखंड सरकार की जंगल बचाने और लोगों को रोजगार से जोड़ने की सरकार की मुहिम रंग ला रही है और पिरूल ग्रामीण आजीविका का एक बड़ा जरिया बन रहा है।
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
uttarakhand weather23 hours agoदेहरादून समेत कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
big news20 hours agoपौड़ी में गुलदार ने घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, घसीटते हुए ले गया जंगल की ओर…
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन
Chamoli22 hours agoकर्णप्रयाग निहंग विवाद में गिरफ्तार लोगों को मिली जमानत, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Roorkee17 hours agoसीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना
Uttarakhand16 hours agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Breakingnews16 hours agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो








































