Dehradun
उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का खतरा, स्कूलों में अवकाश, सतर्क रहें

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मूसलधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। हरिद्वार में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं, और दोपहिया व चौपहिया वाहन बहते हुए दिखाई दिए। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बोल्डर गिरने से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिससे जनहानि की घटनाएं भी सामने आई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और येलो अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
देहरादून में इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन का तापमान 28°C और रात का तापमान 23°C के आसपास रह सकता है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों तक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, और अन्य सरकारी संस्थाओं के लिए छुट्टी की घोषणा की है, ताकि बच्चों और कर्मचारियों को इस मौसम के दौरान कोई परेशानी न हो।
विजिबिलिटी कम, सड़कें खतरनाक
नैनीताल और आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार बारिश के बाद मंगलवार की सुबह घना कोहरा छा गया। हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर जैसे क्षेत्रों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि वाहन चालक मुश्किल से रास्ता देख पा रहे थे। धुंध के कारण सड़क पर चलना और खासकर दोपहिया वाहन चलाना जोखिम से भरा हो गया था। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि सुबह 5:15 बजे के आसपास धुंध ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया था।
गंगा का बढ़ा जलस्तर, प्रभावित इलाके
ऋषिकेश में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। गंगा की तेज धारा ने परामर्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट के आरती स्थलों को डुबो दिया है। भगवान शिव की मूर्ति के पास से गंगा बह रही है, और घाटों पर स्नान करने का स्थान पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। प्रशासन ने गंगा सिटी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
सावधानी बरतें, सुरक्षा रखें
मौसम विभाग ने बारिश और उसके बाद की स्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा अधिक बढ़ गया है। साथ ही, बारिश के कारण जलभराव और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से यात्रा करना खतरनाक हो सकता है।
राज्य सरकार और प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में अधिक सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Breakingnews
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका

Dehradun News : उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सचिवालय कूच किया।
Table of Contents
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज सचिवालय कूच किया। हालांकि सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद युवाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउंड से निकला पैदल मार्च
प्रदर्शनकारी पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। जैसे ही जुलूस सुभाष रोड पर पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज युवाओं ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
बेरोजगार युवाओं ने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती जल्द जारी करने, विभिन्न लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने, उत्तराखंड पुलिस में 1,500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने और 400 महिला पुलिस कांस्टेबल पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल रही।
बेरोजगार संघ ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उनका कहना था कि सरकार ने बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
Dehradun
रातभर बरपा बारिश का कहर!, मसूरी में पहाड़ी टूटी, घरों में मलबा घुसने से लोग परेशान

Mussoorie News : लगातार बारिश के बीच मसूरी के जेपी बैंड क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बहकर पीडब्ल्यूडी आवासों में घुस गए।
Table of Contents
मसूरी में देर रात पहाड़ी टूटकर घरों में घुसा मलबा
मसूरी में पहाड़ी टूटने के कारण घरों में मलबा घुस गया। जिससे घरों के कमरे मिट्टी से भर गए और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। एक परिवार ने पांच बच्चों समेत घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिस से बड़ा हादसा टल गया।
मलबा निस्तारण में लापरवाही के लगाए आरोप
स्थानीय लोगों ने घटना को केवल प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि ऊपरी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का मलबा नियमों के विपरीत ढलानों और जल निकासी मार्गों में डाला गया था, जो बारिश के साथ नीचे बह आया। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक नालों से छेड़छाड़ और मलबा निस्तारण में लापरवाही ने खतरे को कई गुना बढ़ा दिया।

सभासद ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
घटना के बाद क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती मौके पर पहुंचीं और निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और एसडीएम राहुल आनंद के निर्देश पर प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
हाल ही में पानी वाले बैंड पर सड़क धंसने की घटना के बाद जेपी बैंड में मलबा आने से पहाड़ी क्षेत्रों में अनियोजित निर्माण और निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Dehradun
मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद

Mussoorie News : लगातार हो रही बारिश का असर अब पहाड़ी सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पहाड़ों की रानी मसूरी को जोड़ने वाला देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग कोल्हूखेत स्थित पानीवाला बैंड के पास क्षतिग्रस्त हो गया है।
Table of Contents
देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
देहरादून-मसूरी मार्ग का एक हिस्सा धंसने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी है।
रविवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा। मार्ग का हिस्सा धंसने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई, जिसके चलते प्रशासन ने तत्काल यातायात बंद करने का निर्णय लिया।

लोगों से यातायात संबंधी अपडेट लेकर यात्रा करने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल देहरादून-मसूरी मार्ग का उपयोग करने से बचें और यात्रा से पहले संबंधित विभाग की ओर से जारी यातायात संबंधी अपडेट अवश्य प्राप्त करें।
संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग पर यातायात बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। तब तक यह मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा।
Cricket18 hours agoमुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
Pithoragarh19 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Breakingnews18 hours agoहरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket13 hours agoJK vs CS Dream11 Team Today: Lanka Premier League 2026 Prediction (22-07-2026)
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Cricket16 hours agoदुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश
Business17 hours agoLohia Corp Ltd IPO 2026: प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP की पूरी जानकारी…
Pithoragarh16 hours agoधारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा







































