Roorkee
रुड़की में चोरी की 16 बाइको के साथ तीन गिरफ्तार।

रूडकी : रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए वाहन चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बुलेट,स्कूटी सहित चोरी के कुल 16 दोपहिया वाहन व 2 दोपहिया के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी के वाहन को मॉडिफाई कर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

बता दें कि एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली गंगनहर में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाठरदेवा पनियाला तिराहे के पास आम के बाग से दो सन्दिग्ध व्यक्तियों को बिना नम्बर की दो मोटर साईकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाईकिलें चोरी की हैं। साथ ही सख्ती से पूछताछ पर बताया कि दोनो दोस्त हैं और इनके साथ गौरव और अंकित नाम का युवक भी है। नशे आदि की जरूरतो को पूरा करने के लिये अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी किया करते थे।

सुचना के अनुसार इस अन्तर्राज्यीय गिरोह ने हरिद्वार,रूडकी,मंगलौर,सहारनपुर व हरियाणा से मोटरसाईकिले चोरी की थी और यह वाहन चोरी गैंग भीडभाड़ वाले इलाकों व सुनसान इलाको में रेकी करते हुये मोटरसाईकल चोरी किया करते हैं। गिरोह ने विभिन्न स्थानों से चुराए गए दोपहिया वाहनों को शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास एक खण्डहर में छिपाया है। संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास खण्डहर से कुल 13 मोटरसाइकिल व दो मोटर साईकिल के पार्टस बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गिरोह के सदस्य गौरव को पनियाला रोड़ से बिना नम्बर प्लेट की चोरी की मोटर साईकिल स्प्लेन्डर के साथ हिरासत में लिया जबकि चौथा अभियुक्त अंकित अभी फरार है। वहीं कप्तान ने पुलिस टीम को पाँच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Roorkee
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पागल कुत्ते ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण महिला संभल नहीं पाई और बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
Table of Contents
रुड़की में पागल कुत्ते का आतंक !
बादशाहपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों के दौरान कुत्ता करीब 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। राह चलते लोगों के साथ-साथ घरों में घुसकर भी कुत्ते के हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं।
घर में घुसकर कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला
गुरुवार को भी गांव में एक बुजुर्ग महिला पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि मधु अग्रवाल उस समय अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान कुत्ता घर के अंदर पहुंच गया और महिला पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और कुत्ते ने उनके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से निकलने में लग रही जर
हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव के लोगों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। वहीं, कुत्ते को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Roorkee
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
Table of Contents
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशु कुमार ने बिना देर किए स्कूटी रोककर उससे उतरने का फैसला किया। उनके वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।

घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोई जनहानि नहीं, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा और समय-समय पर उनकी तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
big news15 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee14 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews9 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket5 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
big news12 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Pauri12 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
Cricket5 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi






































