Haridwar
लक्सर में टायर फैक्ट्री कर्मचारियों का धरना, 7 अप्रैल को महापंचायत का ऐलान…

लक्सर: लक्सर स्थित एक प्रमुख टायर फैक्ट्री के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कर्मचारियों को फैक्ट्री गेट के पास से धरना हटवाने के बाद, वे अब तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। 17 मार्च से जारी यह आंदोलन अब और तेज हो गया है, और कर्मचारियों ने 7 अप्रैल को महापंचायत का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे फैक्ट्री अधिकारियों को बाहर निकालकर खुद फैक्ट्री का संचालन करेंगे।
टायर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पहले फैक्ट्री गेट के पास धरना दिया था, लेकिन प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद, कर्मचारियों ने सड़क की दूसरी तरफ अपना धरना जारी रखा, लेकिन प्रशासन ने फिर उन्हें वहां से भी हटा दिया और 200 मीटर की दूरी पर धरना देने की हिदायत दी। इसके बाद, कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 500 कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से तीन वर्षीय वेतन वृद्धि और टर्मिनेट किए गए तीन कर्मचारियों की बहाली शामिल है। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि हर तीन साल में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि होती है, लेकिन इस बार उनकी मांग पूरी नहीं की गई। इसके कारण कर्मचारी 17 मार्च से धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा, 27 और 28 मार्च को 40 कर्मचारियों का निलंबन और फिर तीन कर्मचारियों की बर्खास्तगी ने मामला और तूल पकड़ लिया।
आंदोलन में शामिल किसान यूनियन पटेल गुट के अध्यक्ष कीरत सिंह और पथिक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 7 अप्रैल तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वे महापंचायत का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि तब भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, तो वे फैक्ट्री के अंदर घुसकर अधिकारियों को बाहर निकालकर स्वयं फैक्ट्री का संचालन करेंगे।
एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि दोनों पक्षों से वार्ता जारी है और उन्हें उम्मीद है कि वार्ता से मामला सुलझ जाएगा। हालांकि, कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री प्रबंधन प्रशासन के साथ मिलीभगत कर रहा है और उनके मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जब फैक्ट्री प्रबंधन से इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। अब, कर्मचारियों का आंदोलन और भी तेज हो गया है और 7 अप्रैल को महापंचायत का आयोजन उनके संघर्ष का अगला बड़ा कदम होगा।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, मैदानों में चढ़ेगा पारा, पहाड़ों पर इन जिलों में बरसेंगे बादल
Rudraprayag14 hours agoतुंगनाथ ट्रेक पर खौफनाक हादसा, खाई में गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
Dehradun12 hours agoदेहरादून में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, सुबह-सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी
big news6 hours agoउत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट
Dehradun9 hours agoउत्तराखंड में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, बंद स्कूलों पर सरकार को अल्टीमेटम





































