Breakingnews
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, उपराष्ट्रपति की नकल करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग।

नई दिल्ली – टीएमसी सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। एक वकील ने संसद भवन के परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शिकायत दी थी। हमने इस मामले को नई दिल्ली जिला पुलिस को भेज दिया है।
वकील ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग
वकील ने शिकायत में कहा है कि वीडियो बनाने का मकसद भारत के उप-राष्ट्रपति का अपमान और बदनाम करने के लिए बनाया गया। वह किसान परिवार से आते हैं। ओबीसी कोटे से संबंध रखते हैं, साथ ही एक वकील हैं। वकील ने मांग की है कि टीएमसी सांसद और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।
पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
बीते मंगलवार को संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की नकल की थी। इसके बाद भाजपा ने टीएमसी सांसद का जमकर विरोध किया। धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। उपराष्ट्रपति ने बताया कि पीएम ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वह ऐसे अपमान 20 वर्षों से भी ज्यादा से झेलते आ रहे हैं।
नकल किए जाने पर जगदीप धनखड़ दुखी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल किए जाने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मैंने सदन स्थगित कर दिया है। आपको पता नहीं है कि लोगों के मन में इसके खिलाफ किस तरह की प्रतिक्रिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि गिरावट की हद होती है। कार्यवाही के दौरान उन्होंने कल्याण बनर्जी और कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा, चिदम्बरम जी आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। कल्पना कीजिए कि जब आपके वरिष्ठ नेता एक सांसद द्वारा चेयरमैन संस्थान का मजाक उड़ाते हुए वीडियोग्राफी कर रहे हों, तो मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार

Pithoragarh News : मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर किया
Pithoragarh News : सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर उस पर चाकू से कई वार किए। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
Pithoragarh में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में महिला की उसके ही पति ने निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानाकीर के मुातबिक आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर बेहोश होने पर उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
झूलाघाट के कानड़ी में किराए पर रहता था परिवार
बताया जा रहा है कि आरोपी राजू कुमार का परिवार Pithoragarh जिले के झूलाघाट के कानड़ी स्थित जाखनी में किराए के मकान में रहता था। जहां उसकी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे, 13 वर्षीय बेटी रहती थी। जबकि वो खुद पुणे में गार्ड की नौकरी करता था।

पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
कुछ दिन पहले ही वो पुणे से घर लौटा था। शनिवार सुबह उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने पहले पत्नी के दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर जब पत्नी बेहोश हो गई तो उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कक उसकी हत्या कर दी।
खुद थाने पहुंच दी घटना की जानकारी
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंचा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घटनास्थल पहुंची। जहां देखा कि महिला की लाथ खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Breakingnews
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीले तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीले तूफान का अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी व बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट
उत्तराखंड में जहां बीते दिनों दो महीने से बारिश नहीं हुई थी। तो वहीं अब अगले कुछ दिन मौसम बिगड़ा (Uttarakhand Weather) रहेगा। प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान का अलर्ट
बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग,उत्तर काशी क्षत्रो मे भारी बारिश, बर्फबारी के साथ ही बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है।
अलगे तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
कल यानी शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (2300) मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क (Uttarakhand Weather) रहने की संभावना है।
रविवार और सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा बर्फबारी (2800 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है।

Breakingnews
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल

Army Soldiers Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
Army Soldiers Accident : 22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के Doda से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिर (Doda Army Truck Accident) गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान घायल हो गए।

Doda Army Truck Accident में 10 जवानों की मौत, 11 घायल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। जिसमें कुल 21 जवान सवार थे। हादसे के बाद से ही पुलिस और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
big news12 hours agoहोमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश के बाद DIG निलंबित
Breakingnews7 hours agoपिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Haldwani10 hours agoकुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
Dehradun6 hours agoरोज़गार मेले में 253 युवाओं का हुआ चयन, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Dehradun11 hours agoUCC में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण हुए पूरे
Cricket13 hours agoभारत बनाम न्यूजीलैंड U19 विश्वकप 2026 मे ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला आज , जाने अंक तालिका और मैच प्रीव्यू..
Entertainment12 hours agoफिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान हुए गिरफ्तार , जानें बार्डर 2 लेकर गिरफ्तारी तक पूरा मामला..








































