Haldwani
यूसीसी: विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक बोले, दूसरा पाकिस्तान ना हो खड़ा धामी सरकार ने किया सुनिश्चित, मुस्लिम वर्ग ने कही ये बाते।

हल्द्वानी – उत्तराखंड में विधानसभा में UCC बिल को पास कराने के साथ सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है जहाँ मुस्लिम वर्ग के लोग इस क़ानून के लागु होने पर विरोध कर रहे है वही इसके समर्थन में भी दिख रहे है।

हल्द्वानी पहुँचे अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने ucc पर बोलते हुए कहाँ की एक देश के अंदर दो कानून नहीं होने चाहिए। मजहब और शरीयत के हिसाब से देश के अंदर अलग कानून होना दूसरा पाकिस्तान निर्माण करने जैसा है। यूसीसी के आधार पर दूसरा पाकिस्तान ना खड़ा हो यह प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सुनिश्चित किया है।

वही उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी ने सही मायने में महिलाओं को उनके अधिकार सुरक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्पीड़न और हिंसा में काफी रोक लगेगी। किसी को भी इस बिल का विरोध नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश हित में लाए गए इस बिल का पूरी तरह से स्वागत करते हैं। मुस्लिम समाज सहित अन्य महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
नवाब ने कहा कि जिस तरह तीन तलाक मामले में केंद्र सरकार ने कानून बनाकर महिलाओं को उनका हक दिलाया है उसी प्रकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉमन सिविल कोड ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखकर आज इतिहास बनाया है इस बिल के आने से महिलाओं को उनके सभी अधिकार मिलेंगे। उधर महिलाओं ने भी बिल की तारीफ की है और सरकार के इस फैसले को लेकर सीएम धामी को बधाई दी है।
जमियत उलेमा हिन्द के जिलाध्यक्ष मुकीम कासमी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सीधे-सीधे मुस्लिम धर्म के लोगों किस स्वतंत्रता पर हमला है हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं, अपनी धर्म संस्कृति की आजादी है, जबकि मुस्लिम धर्म कुरान और हदीस पर आधारित है और शरीयत के कानून को मानती है, हमने फैसला लिया है कि हम इसको लेकर सड़कों पर नहीं उतरेंगे लेकिन क़ानून के जानकारों द्वारा अध्ययन कर इसको न्यायालय में लेकर जायगे।
समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी मतीन सिद्धकी ने कहा की पूरा देश इस बिल का विरोध कर रहा है, क्योंकि इस बिल की कोई आवश्यकता नहीं थी सरकार को कॉमन बिल लेकर आना चाहिए।
Uttarakhand
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (UK04U-7275) तीनपानी बाईपास पुल के घुमाव पर पहुंची, जहां उसकी स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले और इलाज के दौरान गई जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक की हालत बेहद गंभीर थी। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल राजपूत, शिवम, आशु गौरा और आदि टम्टा के रूप में हुई है। सभी हल्द्वानी के पड़ाव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। चार युवकों की एक साथ मौत की खबर से उनके परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
Haldwani
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी

Haldwani News : हल्द्वानी शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहीं रैपिडो बाइक के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने एक विशेष अभियान चलाकर सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट मोटरसाइकिल और स्कूटी को सीज कर दिया है। ये कार्रवाई विभिन्न स्तरों से मिल रही शिकायतों के बाद की गई।
Table of Contents
Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों से रैपिडो ऐप के जरिए निजी वाहनों द्वारा कमर्शियल काम किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र और उनकी टीम ने एक अनोखी रणनीति बनाई।
अभियान के दौरान परिवहन आरक्षियों को सादे कपड़ों में लगाया गया। इन आरक्षियों ने आम यात्री बनकर रैपिडो ऐप के जरिए बाइक बुक की। जैसे ही चालक उन्हें छोड़ने पहुंचे, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और वाहनों को सीज कर दिया।
सादी वर्दी में पहुंचकर अधिकारियों ने दबोचा
एआरटीओ प्रवर्तन ने स्पष्ट किया कि सफेद बैकग्राउंड और काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट वाले वाहन पूरी तरह निजी (प्राइवेट) उपयोग के लिए होते हैं। इन्हें किसी भी स्थिति में किराए पर या कमर्शियल काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों वाली नंबर प्लेट (कमर्शियल प्लेट) वाले वाहनों को ही अनुमति है। प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोना मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत पूरी तरह अवैध है और इसमें भारी जुर्माने का प्रावधान है।
रजिस्ट्रेशन हो सकता है कैंसिल, आरटीओ की अपील
अरविंद पांडे ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करते हुए कहा,निजी वाहन सिर्फ आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिए हैं, इसे इसी सीमा तक रखें। किसी भी ऐप के बहकावे में आकर इसका कमर्शियल इस्तेमाल न करें।
नियमों का उल्लंघन करने पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि वाहन का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड या निरस्त (कैंसिल) किया जा सकता है।विभाग का ये चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट!, 20 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादल
Uttarakhand6 hours agoएक नहीं साल में तीन बार मनाया जाता है हरेला, जानिए उत्तराखंड की इस परंपरा का असली महत्व
Accident9 hours agoबड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत
Breakingnews12 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. हेमचंद्र पांडे बने सदस्य
nba10 hours agoNBA Summer League 2026: बास्केटबॉल के नए सितारों का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, टीमें और टॉप ब्रेकआउट खिलाड़ी
Dehradun11 hours agoमसूरी-हाथीपांव रोड पर जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Politics8 hours agoग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम ही 4 बजे से होगी मतगणना
Haridwar4 hours agoहरिद्वार कुंभ से पहले भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाया माहौल, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सरकार को घेरा






































