Udham Singh Nagar
यूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश

US Nagar News : उधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने काशीपुर के कोतवाली में पहुंचकर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।
Table of Contents
यूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक
उधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते 15 फरवरी को उधम सिंह नगर जिले का चार्ज लिया है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि विक्टिम-सेंट्रिक पुलिसिंग हो। उन्होंने ये भी कहां कि थाना-चौकियों में जितने भी हमारे कम्प्लेनर्स आ रहे हैं, उनकी सभी की सुनवाई हो और उनके प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारी द्वारा अध्ययन किया जाए।
नशे के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
नवनियुक्ति एसएपी ने कहा कि नशे की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। आज काशीपुर में आयोजित पब्लिक मीटिंग में भी यही शिकायत सामने आई है और अन्य क्षेत्रों से भी नशे के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो छोटे-छोटे पेडलर्स हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा महिला अपराध के संबंध में भी सभी अधिकारियों को सेंसिटाइज किया गया है। जहां भी महिला अपराध के मामले अधिक हैं, वहां समय से अभियोग पंजीकरण किया जाए और समुचित पुलिसिंग कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।
ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के दिए निर्देश
एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में कहां की चाहे रुद्रपुर हो या काशीपुर, आम जनमानस से सुझाव लिए जाएंगे, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काशीपुर में आज हुई मीटिंग में भी इस संबंध में सुझाव लिए गए हैं।
उन सुझावों के आधार पर टीआई काशीपुर और एसएचओ काशीपुर को निर्देशित किया गया है कि अपना एक ट्रैफिक प्लान तैयार करें और जहां पुलिस मैनपावर की कमी है, वहां सूचित करें। अगर मैनपावर बढ़ाने की आवश्यकता है तो उसके संबंध में भी अवगत कराया जाए। इसके अलावा रुद्रपुर में सीओ को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
Udham Singh Nagar
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jaspur News: ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
जसपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने जा रही बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जसपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में घायल युवकों की पहचान हैदर पुत्र सलीम जसपुर के मौहल्ला पट्टीचौहान निवासी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम वैजनाथपुर निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Udham Singh Nagar
Rudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिंदुखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी
रुद्रपुर(Rudrapur): उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मचा गया है. कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है.
मुख्य बिंदु
Rudrapur में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जानकारी के मुताबिक, बिंदुखेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र बिलारी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई.
ये भी पढ़ें – KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए रुद्रपुर के सीओ प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की जाएगी.
ये भी पढ़ें –उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
Udham Singh Nagar
KASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग

KASHIPUR में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बाइक सवार की मौके पर मौत
मुख्य बिंदु
काशीपुर (KASHIPUR): उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को आग लगा दी. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें _ देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
काशीपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक गांव निवासी जयपाल सिंह (60 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे. घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
बाइक सवार की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.

आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को लगाईं आग
इसके बाद लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग लगा दी. देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें _ Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था और उसके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
Nainital9 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Cricket10 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Business10 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Dehradun9 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Rudraprayag5 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Haldwani5 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Cricket20 hours agoWI vs ITA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम इटली मैच प्रीव्यू और फैंटेसी टिप्स..
Dehradun2 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा






































