Accident
उत्तराखंड: बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 10 घायल, 2 की हालत गंभीर…बस चालक फरार

काशीपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना जसपुर के समीप फीका नदी पुल के पास हुई।

सूचना मिलते ही जसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपनिरीक्षक केसी आर्या व टीम ने घायलों को त्वरित उपचार के लिए जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां 8 यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपुर निवासी नईम अहमद ने तड़के पुलिस को सूचना दी कि हाईवे पर एक बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि बस (UP 31AT7743) की टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली (HR 01AJ 9389) से हुई थी, जिसमें गेहूं लदा हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली हसनपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी।

बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
घायलों की सूची
घायलों में शामिल हैं:
मनोज (50 वर्ष),
बाबूराम (65 वर्ष),
शालू (30 वर्ष),
मीना (35 वर्ष),
मुन्नी (45 वर्ष),
भुनना उर्फ रामप्रीत (52 वर्ष),
प्रह्लाद (75 वर्ष),
मुरली (82 वर्ष),
सुघर (48 वर्ष),
मनोज कुमार (35 वर्ष),
ये सभी यात्री उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी हैं।
दो गंभीर, रेफर
सरकारी अस्पताल जसपुर के सीएमएस धीरेंद्र गहलौत ने बताया कि कुल 10 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो यात्रियों की स्थिति गंभीर पाई गई। मुन्नी के सिर व मुंह में गंभीर चोटें हैं, वहीं मनोज को चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बस चालक फरार
हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस ने मौके से बस जब्त कर ली है और चालक की तलाश में जुट गई है।
जांच जारी
पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक सलीम अहमद और साथ में बैठे अकरम ने भी पुलिस को अपना बयान दिया है।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Cricket22 hours agoLKK vs DD Dream11 Prediction Match 25 TNPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Cricket Tips
Politics23 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Cricket19 hours agoTGC vs CSG Dream11 Prediction Match 26 TNPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews5 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Uttarakhand21 hours agoSIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन
Chamoli2 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat5 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Roorkee47 minutes agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक






































