Dehradun
उत्तराखंड: सहकारी समितियों के चुनाव में 33,000 महिलाओं को मिलेगा मतदान का अधिकार, नियमावली में हुआ संशोधन !

देहरादून: उत्तराखंड के सहकारी समितियों के चुनाव में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसके तहत 33,000 महिलाओं और 78,000 पुरुषों को अब मतदान का अधिकार मिलेगा। यह परिवर्तन राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली में संशोधन के बाद हुआ है। इससे पहले, जिन सदस्यों ने पिछले तीन सालों में सहकारी समितियों से कोई लेन-देन नहीं किया था, उनके मतदान के अधिकार पर रोक थी।
राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने बताया कि नियमावली में संशोधन कर इन निष्क्रिय सदस्यों को भी मतदान का अधिकार दे दिया गया है। पहले के नियमों के अनुसार, जिन सदस्यों ने किसी एक साल में सहकारी समितियों से लेन-देन नहीं किया था, उन्हें मतदान का अधिकार नहीं था। लेकिन अब यह सदस्य भी आगामी चुनावों में मतदान कर सकेंगे।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने पहली बार सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की है, जिससे महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी।
हंसा दत्त पांडे ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव के बाद सहकारी समितियों के चुनाव होंगे, और इसके लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। यह कदम सहकारी समितियों में निष्क्रिय सदस्यों के अधिकारों को बहाल करने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
#CooperativeSocietiesElections, #WomenVotersRights, #InactiveMembersVotingRights, #CooperativeSocietiesRulesAmendment, #WomenReservation
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया।
Table of Contents
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन
सीएम धामी ने आज “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिवालय कर्मियों से खेल गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित – सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Dehradun
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी की डोईवाला पुलिस ने नकरौंदा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि बीते दिनों डोईवाला के नकरौंदा निवासी जियालाल के घर पर उस समय चोरी हुई थी जब वे सपरिवार एक समारोह में गए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था।
इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। आज चेकिंग के दौरान हर्रावाला बैरियर के पास एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।
वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी सीज
आरोपियों की पहचान गुरविंदर शुभम और जागीर नाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ डोईवाला के अलावा थाना रायपुर में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है।
Cricket6 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
big news8 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
uttarakhand weather6 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
big news5 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Dehradun4 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Breakingnews1 hour agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
Uttarakhand4 hours agoरुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर
Dehradun4 hours agoसीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित





































