Uttarakhand
Uttarakhand : गैर-मौसमी व एग्जॉटिक सब्जियों की खेती पर फोकस, सगंध पौध क्लस्टर्स का होगा विस्तार

जैविक उत्पादों के ऑनलाइन प्रचार और वैल्यू चेन मजबूत करने के निर्देश
देहरादून : Uttarakhand के कृषि और बागवानी क्षेत्र को अधिक सशक्त, आधुनिक और बाजारोन्मुख बनाने की दिशा में महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग वंदना सिंह ने कई अहम पहल की हैं। इसी क्रम में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को ज़मीनी जरूरतों के अनुरूप ढालने पर जोर दिया।
जायका परियोजना की समीक्षा, जमीनी हकीकत के अनुसार बदलाव के निर्देश
सबसे पहले महानिदेशक ने जायका–Uttarakhand एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना की कार्ययोजना को फील्ड स्तर की वास्तविक गतिविधियों के अनुसार संशोधित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में परियोजना के तहत क्लस्टर्स प्रस्तावित हैं, वहां इसी माह आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
साथ ही योजना के अंतर्गत गैर-मौसमी (ऑफ-सीजन) और एग्जॉटिक सब्जियों की खेती के लिए पौध तैयार करने तथा सरकारी बागानों में पर्याप्त रोपण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

राज्य की नर्सरियों के पुनर्जीवन की तैयारी पूरी
बैठक में नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य की नर्सरियों के पुनर्जीवन के लिए तैयार किया गया मास्टर प्लान लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा नर्सरी विकास अधिकारियों के कार्य विभाजन और ड्यूटी चार्ट की प्रक्रिया भी इसी माह पूरी कर ली जाएगी।
इस अवसर पर राज्य में आलू बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए तैयार विस्तृत योजना का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। महानिदेशक ने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिन्हित नर्सरियों में आलू विकास अधिकारी की तैनाती हेतु इसी सप्ताह आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
सगंध पौध क्लस्टर्स और वैल्यू चेन पर विशेष जोर
इसके बाद महानिदेशक वंदना सिंह ने सगंध पौध केंद्र (कैप), सेलाकुई का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान को महक क्रांति के तहत सगंध पौध क्लस्टर्स में कार्य तेज करने, क्लस्टर्स का दायरा बढ़ाने और वैल्यू चेन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग के नव-नियुक्त कर्मचारियों—जैसे नर्सरी अधिकारी और माली—को उच्च गुणवत्ता की पौध सामग्री तैयार करने के लिए कैप द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने दिसंबर माह में प्रगतिशील सगंध कृषकों के साथ कैप में बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
टिश्यू कल्चर से अखरोट पौध और च्यूरा उत्पादों पर काम
कैप स्थित टिश्यू कल्चर लैब के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने अखरोट की पौध सामग्री को टिश्यू कल्चर तकनीक से विकसित करने के लिए केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के सहयोग से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने च्यूरा आधारित उत्पादों की वैल्यू चेन विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
जैविक उत्पादों के ऑनलाइन प्रचार पर जोर
वहीं महानिदेशक ने उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद की समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने मजखाली प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कृषि सखियों को जैविक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
महानिदेशक ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के अनुसंधान और विकास कार्यों को उत्तराखंड में लागू करने के लिए सहयोग स्थापित करने, जैविक उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने और परिषद के आय स्रोत विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही GI टैग प्राप्त उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया।
जमीनी स्तर पर किसानों से संवाद
कार्यक्रम के अंत में महानिदेशक ने देहरादून जनपद के ग्राम सीरियों और गुंदियावाला का भ्रमण किया, जहां उन्होंने जैविक खेती करने वाले किसानों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और समस्याएं जानीं।
big news
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का आखिरकार शुभ मुहूर्त निकल ही गया है। महीनों तक चली चर्चाओं के बीच इसी नवरात्र में कैबिनेट विस्तार होने खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक चैत्र नवरात्रों में ही मंत्रियों की किस्मत खुल सकती है।
Table of Contents
खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब तेज होती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नवरात्रि के दौरान ही सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। वर्तमान में कैबिनेट में कई पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरे जाने की संभावना जताई जा रही है।
खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
सूत्रों के अनुसार, संभावित मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। इसके साथ ही करीब एक दर्जन दायित्वधारियों की नियुक्ति भी की जा सकती है। हाल के दिनों में पार्टी नेताओं के बीच बढ़ती बैठकों ने इन अटकलों को और मजबूती दी है।

काफी समय से राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और कई विधायक मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार नवरात्रि का समय राजनीतिक दृष्टि से भी अहम साबित हो सकता है।
कैबिनेट विस्तार के जरिए बीजेपी बना सकती है आगामी चुनावों के लिए माहौल
बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पहले से ही कुछ पद खाली थे, जबकि दो और पद बाद में रिक्त हो गए। फिलहाल कुल मिलाकर पांच स्थान खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। मुख्यमंत्री धामी और पार्टी नेतृत्व भी समय-समय पर विस्तार के संकेत दे चुके हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार के जरिए पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करना चाहती है।
big news
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन

Gangotri Dham : अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, जानें कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त
Gangotri Dham : गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐला हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
Table of Contents
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
श्री पांच मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहुर्त तय कर दिया है। आगामी 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट की शुभ बेला पर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दिन से भक्त गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे।
18 अप्रैल को मुखबा से रवाना होगी मां की डोली
समिति ने ये शुभ मुहुर्त नवरात्र के पहले दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे तय किया। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली सेना बैंड और ढ़ोल दमाऊ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी।

उसके बाद 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी। उसके बाद अक्षय तृतीया पर विधि विधान के साथ धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।
गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल फोन कैमरा भी बैन रहेगा। पहनावे पर भी नजर रखी जाएगी। श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानन्द सेमवाल ने बताया कि धाम की मर्यादा और परंपराओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।
FAQs – गंगोत्री धाम कपाट उद्घाटन 2026 (Gangotri Dham Opening Date)
Q1. गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे?
गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे।
Q2. कपाट खुलने का शुभ अवसर कौन सा है?
कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
Q3. मां गंगा की डोली कब और कहां से रवाना होगी?
18 अप्रैल को मां गंगा की डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
Q4. डोली का रात्रि विश्राम कहां होगा?
डोली 18 अप्रैल की रात भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम करेगी।
Q5. गंगोत्री धाम के लिए डोली कब आगे बढ़ेगी?
19 अप्रैल सुबह 7 बजे डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
Q6. गंगोत्री धाम के कपाट कितने समय के लिए खुलते हैं?
कपाट हर साल लगभग 6 महीने के लिए खोले जाते हैं।
Q7. क्या गंगोत्री धाम में किसी पर प्रतिबंध लगाया गया है?
हाँ, गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Q8. क्या धाम में मोबाइल फोन ले जाना अनुमति है?
धाम परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
Q9. क्या गंगोत्री धाम में ड्रेस कोड लागू किया गया है?
हाँ, श्रद्धालुओं के पहनावे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
Cricket8 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National8 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun6 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news5 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news3 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
big news5 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
uttarakhand weather7 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
Cricket7 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..










































