Almora
उत्तराखंड अल्मोड़ा सीट से सांसद अजय टम्टा को केंद्र में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली बुलाया।

देहरादून – उत्तराखंड में अल्मोड़ा सीट से सांसद अजय टम्टा को केंद्र में भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि अजय टम्टा को भी दिल्ली से बुलावा आया है। हालांकि वह केंद्र में मंत्री बनेंगे या राज्य मंत्री यह अभी स्पष्ट नहीं है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इसकी पुष्टि की है।

अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजट टम्टा चौथे नेता बने हैं। इससे पहले यह रिकार्ड कांग्रेस के जंग बहादुर बिष्ट, पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के बची सिंह रावत के नाम दर्ज था। लोकसभा चुनाव में अजय की लगातार तीसरी जीत ने उनका कद बढ़ाने का काम किया है और वह एक कुशल राजनीतिज्ञ की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।
लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए अजय टम्टा ने 23 वर्ष की उम्र में राजनीति की शुरुआत की। अपने अब तक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने नौ बार चुनाव लड़ा और छह में जीत दर्ज कर अपने को राजनीति में स्थापित किया। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए।
वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और तब उन्होंने सबसे कम उम्र का जिपं अध्यक्ष बनने का रिकार्ड बनाया। 2002 में सोमेश्वर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। 2007 में भाजपा के टिकट पर फिर से विस का चुनाव लड़ा और देहरादून पहुंचे। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत की दहलीज तक पहुंचने से चूक गए। 2012 में सोमेश्वर सीट से ही विधानसभा तक का सफर तय किया। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा इस पर वह खरे उतरे। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से लगातार दूरी जीत दर्ज की। 20024 के चुनाव में भी परिणाम उनके और पार्टी के पक्ष में आए हैं और इस सीट पर वह जीत की हैट्रिक लगाने वाले तीसरे सांसद बने हैं।
Uttarakhand
अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

अल्मोड़ा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम
अल्मोड़ा के विकासखंड हवलबाग में कृषि विभाग द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब जनभागीदारी से जुड़कर जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बोले सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रही है, ऐसे में हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर खेती करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके खातों को बैंक अकाउंट से जोड़ा गया है, जिससे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है और बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तभी सफल होती है जब किसान सरकार के साथ मिलकर काम करें।

“खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है और किसान इसका लाभ भी ले रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा में “तारबाड़ योजना” के लिए 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी को देवभूमि के लिए संवेदना होती तो वे देहरादून भी आ सकते थे, लेकिन उनके लिए अंडमान-निकोबार जाना ज्यादा महत्वपूर्ण था।
big news
Rahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…

Rahul Gandhi’s Almora Visit : उत्तराखंड में साल 2027 के चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन कांग्रेस और बीजेपी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के दौरे पर चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
Table of Contents
आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे चुनावी शंखनाद
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांग्रेस इस जनसभा को बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा
कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uttarakhand15 hours agoNainital News: नैनीझील में युवक का शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका
Cricket13 hours agoICC Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान बनाम नेदरलैंड्स महिला मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम और फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand17 hours agoChamoli News: भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नारायणबगड़ में भारी नुकसान..
Uttarakhand12 hours agoपिथौरागढ़: 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल..






































