Nainital
उत्तराखंड: रामनगर में 35 सालों से भाजपा का अध्यक्ष पद पर कब्जा नहीं, कांग्रेस ने तीन बार किया कब्जा !

रामनगर: रामनगर नगर पालिका परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है। पिछले 35 वर्षों से भाजपा यहां पर अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में नाकाम रही है। चाहे वह 1989 का चुनाव हो या 2018 का, भाजपा को हर बार मुंह की खानी पड़ी है।
रामनगर नगर पालिका की स्थापना 1957 में हुई थी, और इसके बाद से अध्यक्ष पद पर चुनने की प्रक्रिया चलती रही है। इस दौरान कई बार निर्दलीय और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। वर्ष 1989 में पहली बार आम मतदाताओं से अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अकरम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से हर बार निर्दलीय और कांग्रेस के उम्मीदवारों का ही दबदबा रहा।
भा.ज.पा. की हार का सिलसिला जारी
2013 और 2018 के चुनावों में भाजपा ने भरसक प्रयास किए, लेकिन पार्टी को निराशा ही हाथ लगी। 2013 में भाजपा के भगीरथ लाल चौधरी चुनाव हार गए, और 2018 में ओबीसी महिला सीट होने के बावजूद भाजपा की रुचि गिरि केवल दूसरे स्थान पर रहीं।
इस बार, 2024 में सामान्य सीट होने के कारण भाजपा के दावेदार सक्रिय हैं। अब देखना होगा कि भाजपा किस उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती है, ताकि वह इस 35 साल पुराने सूखे को समाप्त कर सके।
रामनगर नगर पालिका में तय हुआ वार्ड का आरक्षण
रामनगर नगर पालिका में विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। वार्ड नंबर 1 से लेकर 20 तक विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला आरक्षण जैसी श्रेणियों में आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
रामनगर नगर पालिका वार्डों का आरक्षण:
- पंपापुरी – अनारक्षित
- दुर्गापुरी-भरतपुरी – अनारक्षित
- शिल्पकार बस्ती – अनुसूचित जाति
- पैंठपड़ाव, फॉरेस्ट कंपाउंड – अनारक्षित
- बाजार – अनारक्षित
- बंबाघेर-मोतीमहल – अनारक्षित
- गूलरघट्टी पूर्वी – अनुसूचित जाति महिला
- भवानीगंज – महिला
- गूलरघट्टी पश्चिमी – अन्य पिछड़ा वर्ग
- शांतिकुंज – महिला
- ईदगाह – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
- प्राइमरी स्कूल खताड़ी – अनारक्षित
- ताज मस्जिद – अन्य पिछड़ा वर्ग
- मोती मस्जिद – अन्य पिछड़ा वर्ग
- तहसील – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
- ऊंट पड़ाव – अन्य पिछड़ा वर्ग
- टाउन हॉल – अनारक्षित
- शिवलालपुर – महिला
- गौजानी-कानिया – महिला
- चित्रकूट (चोरपानी) – अनारक्षित
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
Nainital
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना, नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन, जानें क्यों ?

Nainital News : नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर जल्द ही वाहनों के अनावश्यक हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देगी। जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है, जो 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इस सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड व पोस्टर लगाए जाएंगे।
Table of Contents
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना
ये निर्णय उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। बुधवार को मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटकों के अनुकूल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक शांत वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में अनावश्यक हॉर्न से होने वाला ध्वनि प्रदूषण पर्यटन अनुभव को प्रभावित करता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

ल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक होगा नो-पार्किंग जोन
इसके साथ ही तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक झील के आसपास के पूरे क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय भी लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे यातायात सुचारु रहेगा, जाम की समस्या कम होगी और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
Cricket19 hours agoSOB vs MO Dream11 Prediction Match 26: Dream11 Team Today The Hundred 2026
Cricket10 hours agoSUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026
Uttarakhand11 hours agoHaridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद
Accident12 hours agoUttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप
Cricket6 hours agoSUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips











































