big news
Uttarakhand Budget 2026 LIVE : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र 2026 की शुरूआत आज से हो गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। बता दें कि धामी सरकार ने एक लाख 11 हजार 703 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसके बाद सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ Uttarakhand Budget 2026
ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू हुआ राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप को रखा इसके साथ ही बीते साल की उपलब्धियों को भी सदन में रखा। भोजनावकाश के बाद सीएम धामी ने बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
big news
CM धामी ने बजट 2026-27 को बताया जन-जन का बजट, मंत्री रेखा आर्या बोलीं – ये महिला सशक्तिकरण फोकस वाला बजट

Uttarakhand News : गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित बजट सत्र की आज से शुरूआत हो गई है। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम धामी ने बजट पेश किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 111703.21 करोड़ का बजट पेश किया। बता दें कि ये बजट पिछले बजट से 11.41 फीसदी ज्यादा है। जो कि उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
Table of Contents
CM धामी ने बजट 2026-27 को बताया जन-जन का बजट
उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण स्थित भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सदन में पेश किया। करीब 1,11,703 करोड़ रुपये के इस बजट को प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस बजट को मुख्यमंत्री ने जन-जन का बजट बताया। उन्होंने कहा कि ये बजट प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस वाला बजट
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि बजट में ‘सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0’ के लिए 598 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, आंचल अमृत योजना और वात्सल्य योजना जैसी योजनाओं के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान
रेखा आर्या ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1,327 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। इसके अलावा ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, तकनीकी विकास और युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण बजट प्रावधान किए गए हैं।
big news
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Dehradun News : देशभर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ आज देहरादून में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने बीच सड़क पर चूल्हे पर खाना पकाकर सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
Table of Contents
बढ़ती महंगाई के खिलाफ के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
देहरादून में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इज़ाफे के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से कनक चौक तक जुलूस निकाला।
सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कनक चौक पर बीच सड़क पर प्रतीकात्मक रूप से अंगीठी जलाकर खाना बनाया और गैस सिलेंडर और राशन के बढ़ते दामों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही महिला कांग्रेस मे राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी सरकार करती है केवल बड़े-बड़े दावे
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि ये सरकार केवल बड़े बड़े दावे करती है, जबकि देश में 12 सालों और प्रदेश में 9 सालों से भाजपा सरकार मौजूद है लेकिन सरकार का ये डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। बढ़ती महंगाई की मार से महिलाएं परेशान हैं।
big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
big news5 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
Cricket10 hours agoARG vs SRN Dream11 Prediction : अर्जेंटीना बनाम सूरीनाम मैच की पूरी जानकारी, संभावित टीम और पिच रिपोर्ट
Breakingnews11 hours agoराज्यपाल के अभिभाषण से होगीगैरसैंण विधानसभा सत्र 2026 की शुरूआत, आज शाम ही पेश किया जाएगा बजट
big news10 hours agoदेहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल
Chamoli11 hours agoगैरसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, जाना सफाई कर्मियों और पुलिस जवानों का हाल
Chamoli8 hours agoभराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो
big news3 hours agoCM धामी ने बजट 2026-27 को बताया जन-जन का बजट, मंत्री रेखा आर्या बोलीं – ये महिला सशक्तिकरण फोकस वाला बजट
Business8 hours agoInnovision IPO 2026 : निवेशकों के लिए बड़ा मौका या जोखिम? जानें पूरी डिटेल








































