Udham Singh Nagar
उत्तराखंड: जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण

काशीपुर(उधमसिंह नगर): काशीपुर से रविवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उधम सिंह नगर जिले के अल्ली खां मोहल्ले में एक जुलूस के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकाल रहे थे…तभी किसी बात को लेकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। माहौल और बिगड़ता देख पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी हो गई…जिसमें एक सिपाही के घायल होने की खबर है। हालात को संभालने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस फोर्स ने हालात को काबू में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद युवक मौके से भाग खड़े हुए। फिलहाल मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और आसपास के थाना क्षेत्रों से भी फोर्स बुलाकर तैनात कर दी गई है…ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े।
इस पूरे मामले को लेकर एसपी अभय सिंह ने जानकारी दी कि नदीम अख्तर नाम के एक व्यक्ति ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के यह जुलूस निकाला था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जिन लोगों ने पथराव किया और पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया उनकी पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news
टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
टांडा जंगल में स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौटने के बाद स्कूटी से मोबाइल लेने जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा था। जहां से वो अपने दोस्त आकाश (24), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के पंतनगर स्थित कमरे पर गया। आकाश भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुले
शाम के समय दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी, रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शादी से वापस आने के बाद उनका एक फोन वहीं छूट गया। रात करीब 12 बजे वो उसे लेने वापस निकले।
जैसे ही वो संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे। वैसे ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।
big news
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद

Uttarakhand News : उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा बरामद किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली। अजय गणपति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 558.78 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद किए गए इस अवैध माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.80 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और राज्यों के बीच नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव का पता लगाया जा सके।
18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद
पुलिस ने ये कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को की है। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है। पुलिस ने बताया कि बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कैंटर वाहन मिला। इसकी तलाशी लेने पर 18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद किया गया है।
Udham Singh Nagar
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

Udham Singh Nagar News : उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां प्रशासन ने एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त की हैं।
Table of Contents
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को आज भोर होते ही ध्वस्त कर दिया।
सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाई गई थी धार्मिक संरचनाएं
मिली जानकारी के मुताबिक ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी और तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
नोटिस जारी करने के बाद हुई कार्रवाई
सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया हुआ है। अवैध कब्जेदारो ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट में शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें आज तड़के ध्वस्त कर दिया।

अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता
डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है।
उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारों ने दिखाए। सुप्रीम कोर्ट के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारवाई की गई है।
Cricket18 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag18 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news20 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
big news17 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand14 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news20 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news13 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh16 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?







































