Dehradun
उत्तराखंड: निकाय प्रत्याशियों को आज आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह !

देहरादून: आगामी निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आज देहरादून नगर निगम के प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, जिससे चुनावी मैदान में उनकी पहचान स्पष्ट होगी। इस बार देहरादून में मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं, जो आगामी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
मेयर पद पर एक और पार्षद पद पर 39 प्रत्याशी मैदान में
देहरादून में मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशियों की लिस्ट तो बनी ही है, वहीं पार्षद पद के लिए भी 39 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इन सभी प्रत्याशियों का मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि शहर के विकास और भविष्य को लेकर उनकी योजनाएं महत्वपूर्ण होंगी।
प्रदेश भर में 4885 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
प्रदेशभर में इस बार कुल 4885 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह संख्या यह दर्शाती है कि स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों की भागीदारी और रुचि बढ़ी है। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी प्रत्याशियों को उनके संबंधित चुनाव चिन्ह आज वितरित किए जाएंगे, जिससे चुनावी प्रचार का सिलसिला और तेज हो जाएगा।
मसूरी में सभासद पद पर 62 प्रत्याशी चुनावी दौड़ में
मसूरी नगर पालिका में सभासद पद के लिए अब 62 प्रत्याशी चुनावी दौड़ में हैं। इस बार मसूरी में स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, और चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।
डोईवाला में अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार
डोईवाला में अध्यक्ष पद के लिए अब पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां चुनावी जंग दिलचस्प होगी, क्योंकि उम्मीदवारों के पास अपनी नीतियों को लेकर जनता को आकर्षित करने का पूरा मौका होगा।
ऋषिकेश में मेयर के लिए चार प्रत्याशी, सियासी टक्कर
ऋषिकेश में मेयर के पद पर चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे, और यहां सियासी टक्कर देखने को मिलेगी। प्रत्याशी अपनी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच अपनी छवि बनाने में जुटे हैं।
Dehradun
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन

hindu new year 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सीएम ने शासकीय आवास में हवन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
Table of Contents
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को माँ आदि शक्ति भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

हिंदू नववर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पावन अवसर नवीन ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जो हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ये नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता लेकर आए।आइए, हम सभी मिलकर सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को और सुदृढ़ करें।
big news
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त

Uttarakhand News : धामी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है।
Table of Contents
UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसर कार्यमुक्त
मंगलवार देर शाम धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सरकार ने यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। बता दें कि ये सभी अधिकारी सेवा विस्तार पर काम कर रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए आदेश
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक पावर यूटिलिटी यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया था। अब उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

उनकी जगह गजेंद्र सिंह बुदियाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में यूजेवीएनएल में यमुना वैली (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक और पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, और अब उन्हें यूपीसीएल के नए एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी कार्यमुक्त
यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी कार्यमुक्त कर दिया है। बता दें कि उन्हें 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनके स्थान पर यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय कुमार अग्रवाल को भी शासन ने किया कार्यमुक्त
शासन ने एक यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी उनके पद से हटा दिया है। यानी कि उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। फिलहाल इस पद की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपी गई है।

big news
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

Dehradun News : देहरादून में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य कर विभाग की टीम ने एक नामी बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी की है। जिसमें 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी
देहरादून के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। छापेमारी के दौरान ही बिल्डर ने मौके पर ही 48 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। साथ ही विभाग ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
तीन घंटे तक चली कार्रवाई में हुआ टैक्स चोरी का खुलासा
देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के तहत कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम तैयार की। मंगलवार को इस टीम ने राजपुर रोड स्थित एक बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की।

शुरुआती जांच में सामने आया कि बिल्डर ने अपने रिकॉर्ड में राज्य के अंदर और बाहर की उन फर्मों से सीमेंट व अन्य सामग्री की खरीद दिखाई है, जो वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं। इनमें से कई फर्मों का पंजीकरण पहले ही जीएसटी काउंसिल द्वारा रद्द किया जा चुका है।
छापेमारी की कार्रवाई तीन घंटे तक चली जिसमें टीमन ने टैक्स चोरी का खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिल्डर ने अपनी गलती मानी। इसके साथ ही बिल्डर ने 48 लाख रुपये की जीएसटी जमा भी कराई है।
Cricket22 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
Cricket21 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026 (20-03-2026)
uttarakhand weather21 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
Cricket17 hours agoन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला 2026 , जानिए आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू…
big news14 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
National22 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun20 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन









































