Tehri Garhwal
उत्तराखंड: वन विभाग ने गुलदार को मारने का दिया आदेश, 3 साल के मासूम का बनाया था निवाला !

टिहरी – रविवार शाम को हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार दिया था, जिसके बाद से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।
रविवार शाम पांच बजे लगभग पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है। मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।
मासूम राज की मौत के बाद से उसकी मां कुसुम लता (मंजू) और नानी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुसुम 22 सितंबर को ही कुछ दिन के लिए मायके गई हुई है। वह बार-बार अपने बेटे को याद कर करके रो रही है। कुसुम ने रोते हुए कहा रही कि राज उसका अकेला सहारा था। आर्थिक तंगी के बीच उसने अपने बेटे का किसी तरह पालन पोषण कर उसे तीन साल का किया था।
गुलदार ने एक झटके में उससे उसका बेटा छीन लिया। नानी आशा देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह ग्रामीणों के साथ धान की मंडाई करने के लिए खेतों में गई थी। ताकि उसे जो पैसा मिले उनसे वह अपनी बेटी कुसुम लता के लिए चप्पल खरीद सके। जब शाम को वह धान की मंडाई करके जैसे घर आ रही थी तभी ग्रामीणों ने उसे उनके नाती राज को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने की सूचना दी।
आशा देवी उस घड़ी को कोश रही रही है, जब उसकी बेटी उनके घर आई थी। बताया कि उनकी बेटी कुसुम लता सात माह की गर्भवती भी है। सोमवार को मृतक राज का दादा भरतलाल और अन्य ग्रामीण बणगांव से पुर्वाल गांव पहुंचे। आशा देवी के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। कुसुम का पति दूसरे शहर में होटल में नौकरी करता है। उन्हें घटना की सूचना दे दी है।
#Uttarakhand, #ForestDepartment, #ordered, #kill, #Guldar, #tihri, #uttarakhandnews
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Tehri Garhwal
टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश

Tehri News : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी निर्माण एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने आपदा प्रभावित सड़कों और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत में तेजी लाने पर भी जोर दिया।
Table of Contents
टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने पेयजल, सीवरेज और जल निकासी जैसी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने को कहा। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन समेत विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसंख्या सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बैठक में सड़क नेटवर्क, मोटरेबल ब्रिज तथा लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
₹10 करोड़ से अधिक लागत की कुम्भ मेला से संबंधित सेक्शन रोड (नरेंद्रनगर– किनवानी– नीरगढ़) के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य, जिसकी निविदा जारी हो चुकी है, के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य सचिव द्वारा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई।

आपदा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पर हुई चर्चा
पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों के साथ ही आपदा और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की स्थिति पर चर्चा हुई। सिंचाई विभाग द्वारा खंडवार नहरों, नलकूपों एवं लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी गई तथा क्षतिग्रस्त नहरों के संबंध में विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव द्वारा प्राप्त की गई।
मुनि की रेती क्षेत्र में ₹40 करोड़ की वर्षा जल निकासी प्रणाली निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। चंद्रभागा नदी में बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनलाइजेशन कार्य अस्थायी रूप से किए जाने के बावजूद नदी तल का स्तर बढ़ने के कारण अतिरिक्त उपचारात्मक कार्यों की आवश्यकता बताई गई।
नई टिहरी के निर्माण कार्य जल्दी पूरे करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक, नई टिहरी के निर्माण कार्य (टेंडर प्रक्रिया पूर्ण) को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिए गए। नई टिहरी मालरोड के सौंदर्यीकरण एवं फसाड कार्यों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं की प्रगति (हिंडोलखाल, मणि, चौरास, भरपूर, गजा, तपोवन नगर, कांडी ग्राम समूह, जलकुर एवं मुनि की रेती पंपिंग योजना) पर चर्चा की गई। साथ ही ₹10 करोड़ से अधिक की पेयजल योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा देवप्रयाग और कीर्तिनगर क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना की आवश्यकता तथा मुख्य पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को भी रखा गया।
Business23 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Cricket4 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Chamoli21 hours agoबद्रीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रही बस के हुए ब्रेक फेल, मौके पर मची चीख-पुकार
Uttarkashi2 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Cricket3 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
big news2 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी






































