Uttarakhand
उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर आवेदन शुरू

Uttarakhand Fourth Class Recruitment 2026 – पूरी जानकारी
Uttarakhand Fourth Class Recruitment 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी (Group D) पदों पर भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है. ये भर्ती कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से रोजगार प्रयाग पोर्टल पर की जा रही है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 5 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य बिंदु
इस भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें.
ये भी पढ़ें_ India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
🔔 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड |
| पद का नाम | चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (Group D) |
| कुल पद | 2364 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन पोर्टल | रोजगार प्रयाग पोर्टल |
| अंतिम तिथि | 5 मार्च 2026 |
| नियुक्ति प्रक्रिया | आउटसोर्स |
| मानदेय | ₹15,000 प्रतिमाह |
| प्राथमिकता | स्थानीय अभ्यर्थी |
📌 किन पदों पर होगी भर्ती?
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत संवर्ग में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के रिक्त पदों पर यह भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती राज्य के विभिन्न शैक्षणिक कार्यालयों और विद्यालयों में की जाएगी।
🏫 तैनाती के संभावित स्थान
चयनित अभ्यर्थियों को निम्नलिखित संस्थानों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी:
- महानिदेशालय कार्यालय
- निदेशालय माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा
- एससीईआरटी
- उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय, रामनगर
- मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय (गढ़वाल / कुमाऊं)
- समस्त डायट (DIET) संस्थान
- मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय
- राजकीय इंटर कॉलेज एवं हाईस्कूल
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
📍 जिलावार रिक्त पदों का विवरण
| जिला | पदों की संख्या |
|---|---|
| उत्तरकाशी | 135 |
| रुद्रप्रयाग | 106 |
| टिहरी | 268 |
| ऊधमसिंह नगर | 182 |
| पिथौरागढ़ | 197 |
| पौड़ी | 340 |
| बागेश्वर | 89 |
| अल्मोड़ा | 254 |
| चमोली | 179 |
| चम्पावत | 120 |
| देहरादून | 195 |
| हरिद्वार | 91 |
| नैनीताल | 208 |
| कुल | 2364 |
Uttarakhand Fourth Class Salary
- चयनित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को 15,000 रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा.
- नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी.
- कार्यस्थल जिले एवं विभागीय आवश्यकता के अनुसार निर्धारित होगा.
📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply – Uttarakhand Fourth Class vacancy)
- अभ्यर्थी रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जाएं
- नई पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें
- चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें
उत्तराखंड चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
उत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती के लिए आवेदन कहां करें?
अभ्यर्थी रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी मिलेगी ?
15,000 रूपए/ प्रतिमाह
चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति किस माध्यम से होगी?
नियुक्ति प्रक्रिया आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी।
Nainital
NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक की मौत
NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गई.
मुख्य बिंदु
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF
आपदा कंट्रोल रूम से सुबह 7:27 बजे नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक बस हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलने पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 घायलों को बचाया गया
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पाया गया कि बस सड़क पर पलटी हुई थी और उसमें लगभग 15–16 यात्री सवार थे. SDRF टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और 7 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया.

एक यात्री की मौत, जांच जारी
हालांकि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, टीम ने अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Uttarakhand
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला

DEHRADUN POLICE TRANSFER: देहरादून में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर बदले गए
DEHRADUN POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. इस दौरान दो इंस्पेक्टर और 11 सब-इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं. खास बात ये रही कि कोतवाली पटेल नगर में प्रभारी रहे चंद्रभान अधिकारी के हरिद्वार ट्रांसफर के बाद अब ये जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को सौंपी गई है.
मुख्य बिंदु
दो इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टर तबादले
इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
यहाँ देखें तबादला सूची
- इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं – विकासनगर से प्रभारी, कोतवाली पटेल नगर
- इंस्पेक्टर राजीव रौथान – पुलिस लाइन से प्रभारी, विकासनगर
- उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल – जौलीग्रांट से रानीपोखरी
- उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल – विकासनगर से बसंत विहार
- उपनिरीक्षक अजय भट्ट – बसंत विहार से विकासनगर
- महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी – डालनवाला से साइबर क्राइम सेल
- उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा – ऋषिकेश से बिधौली चौकी, प्रेमनगर
- उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी – बिधौली चौकी से ऋषिकेश
- उपनिरीक्षक चिंतामणि मैथानी – एसओजी ग्रामीण से जॉली ग्रांट चौकी प्रभारी
- उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलोकी – पटेल नगर से डोईवाला
- महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव – ऋषिकेश से रायवाला
- उपनिरीक्षक सूरज कंडारी – पुलिस लाइन से चकराता
- अपर उपनिरीक्षक बलवीर सिंह – पुलिस लाइन से चकराता
Uttarakhand
देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार

OPERATION NIGHT WATCH: देहरादून में हुड़दंगी छात्रों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मुख्य बिंदु
हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती
पिछले दो दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके 21 चार-पहिया व 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा हूटर, काले शीशे और रैश ड्राइविंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 38,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 21 मामलों में कोर्ट चालान भी किए गए।

ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
रात में सघन चेकिंग अभियान, 2600+ वाहनों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने 2663 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। वहीं, रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इस दौरान 99 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹49,500 का जुर्माना भी लगाया गया।
एसएसपी की चेतावनी, हुड़दंगी छात्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी देहरादून ने साफ तौर पर कहा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के नाम पर रात में अनावश्यक रूप से घूमना, हुड़दंग करना या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित संस्थान से निष्कासन (रस्टिकेशन) की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
दून पुलिस का ऑपरेशन नाइट वॉच(OPERATION NIGHT WATCH)
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान करें और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही, रात में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार स्थान बदल-बदल कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

big news23 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
Uttarakhand24 hours agoदेहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हेली सर्विस शुरू, 14 घंटे का सफ़र 60 मिनट में, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
Uttarakhand18 hours agoदेहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
Roorkee22 hours agoअष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन
big news20 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Dehradun20 hours agoदुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद
Uttarakhand21 hours agoHARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Cricket2 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम







































