Dehradun
उत्तराखंड: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार, खरीद सकेंगी बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार !

देहरादून – प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिला-बालिकाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार 50 फीसदी अनुदान (सब्सिडी) पर बाइक, स्कूटी, ऑटो और कार देगी। वहीं, शेष 50 फीसदी का ऋण दिया जाएगा। महिला सारथी योजना के तहत पहले चरण में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से योजना की शुरूआत होगी।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से निर्भया फंड से इस योजना को वित्त पोषित किया जाएगा। परिवहन विभाग इस तरह की महिला-बालिकाओं को वाहन चलाने का मुफ्त प्रशिक्षण और लाइसेंस देगा।
महिला सारथी योजना के तहत शुरूआत में चार जिलों में 200 महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को लेकर विभाग की तीन बैठकें हो चुकी हैं। दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मसले पर अधिकारियों ने जानकारी दी थी। पहले चरण के बाद योजना को अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।
केंद्र पोषित योजनाएं,बलोदी, राज्य नोडल अधिकारी,आरती ने बताया कि मुख्यमंत्री के विजन 2025 के लिए विभाग की ओर से इस नवाचारी योजना का प्रस्ताव है। योजना को केंद्र सरकार के निर्भया फंड से पोषित किया जाएगा। इससे जहां एक और महिला-किशोरियों में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। वहीं, दूसरी ओर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
Dehradun
खुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली

Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार होली के पर्व पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। सीएम धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
Table of Contents
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार पर हर प्रदेशवासी के जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की रफ्तार को लगातार गति दे रहा है।
उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में आ रहा है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक उत्तराखंड का समुचित विकास न हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Uttarakhand
Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर

महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद के खिलाफ कर्मचारियों का धरना
Dehradun: नगर निगम देहरादून के वार्ड 38 से कांग्रेस पार्षद अभिषेक उर्फ सोनू तिवारी पर एक महिला सफाई कर्मी ने मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने पिछले दो दिनों से नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और शनिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा।
मुख्य बिंदु
महिला सफाई कर्मी ने लगाए गंभीर आरोप
महिला सफाई कर्मी माया देवी का आरोप है कि गुरुवार 26 फरवरी को वह अपने साथियों के साथ वार्ड 38 में सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी पार्षद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पार्षद ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और कपड़े तक खींचे। महिला का कहना है कि मारपीट के दौरान उनका हाथ भी टूट गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
सफाई कर्मचारियों का धरना और कार्य बहिष्कार
घटना के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम देहरादून में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि आरोपी पार्षद को पद से हटाया जाए और महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में तुरंत गिरफ्तारी की जाए। शनिवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
होली से पहले बढ़ी चिंता
होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें_ Rishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
कार्रवाई की मांग
सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके। फिलहाल, इस मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और लोग भी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Rudraprayag18 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar20 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival19 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun18 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news19 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International14 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi17 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand12 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग




































