Nainital
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा विवाद में स्वतः लिया संज्ञान , सरकार से जवाब तलब….

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा के बीच हाल ही में हुए विवाद और फायरिंग मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए महत्वपूर्ण सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि वह सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों की रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि इन पर 6 महीने के भीतर निर्णय लिया जा सके। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी पूछा कि विधायक को वाई प्लस सिक्योरिटी क्यों दी गई है और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह का सरकारी आवास खाली क्यों नहीं कराया गया है?
राज्य सरकार का जवाब
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ कदम उठाने की जानकारी दी। सरकार ने बताया कि इस विवाद की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही इस पर निर्णय लेगी। इसके अलावा, सिंचाई विभाग के बंगले को राजनीतिक कार्यों के लिए आवंटित करने को लेकर संबंधित सचिव को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि इसे रद्द किया जा सके। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं देने वाले अभियोजन अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
सरकार ने न्यायालय को सूचित किया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सरकारी भवन का किराया ₹9,209 देना पड़ता है, जबकि विधायक उमेश शर्मा को केवल ₹1,693 का किराया देना होता है।
घटना और कोर्ट का हस्तक्षेप
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले उमेश शर्मा और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद और फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद रुड़की में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने के लिए उतारू हो गए थे। जब कोर्ट ने इस घटना का वीडियो देखा, तो उसने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया और आदेश दिया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
कोर्ट ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक जनसेवक होते हुए इन व्यक्तियों को इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिए था। इस घटना से प्रदेश की छवि पर राष्ट्रीय स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
कोर्ट की सुनवाई
यह सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से कई सवाल किए और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
Uttarakhand
छात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री

भीमताल से सीधा मंत्री पद! कैसे चमके राम सिंह कैड़ा
RAM SINGH KAIDA: उत्तराखंड में धामी सरकार अपने चार साल पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है. कई समय से मौजूदा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे. आज आखिरकार धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की नियुक्ति के साथ ही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. इन नवनियुक्त मंत्रियों में भीमताल से 2 बार के विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम भी है, जिन्हें मौजूदा सरकार में मंत्री पद दिया गया है.
Table of Contents
जानिए कौन हैं राम सिंह कैड़ा – कैबिनेट मंत्री
RAM SINGH KAIDA ने आज शुक्रवार को देहरादून स्थित लोकभवन में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से 1992 में की थी. वो 1993 में एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने. इसके बाद वे लगातार जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहे और उत्तराखंड आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही.
पढ़ें ये भी_मदन कौशिक का दबदबा जारी, चौथी बार हुई कैबिनेट में एंट्री, जानें पूरा राजनैतिक सफ़र
क्षेत्रीय राजनीति में बनाई मजबूत पकड़
इसके बाद, उन्होंने पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर क्षेत्रीय राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई. 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद वर्ष 2017 में कैड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर शानदार जीत दर्ज की. यही जीत उनके राजनीतिक करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
पढ़ें ये भी_ ग्राम प्रधान बनने से हुई थी राजनीति की शुरुआत, अब भरत चौधरी की हुई धामी कैबिनेट में एंट्री
भाजपा के टिकट पर 2021 में बने दूसरी बार विधायक
इसके बाद, 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से जीत हासिल की. इस जीत ने उनके संगठन और क्षेत्र में मजबूत प्रभाव को साबित किया.
क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करेंगे राम सिंह कैड़ा
धामी कैबिनेट में मंत्री पद मिलने के बाद राम सिंह कैड़ा का कद और बढ़ गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये फैसला क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है. साथ ही, उनके मंत्री बनने से भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीदें भी जगी हैं.
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
Nainital
नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन

Nainital News : नैनीताल में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन पकड़ा है। जिसका चालक फरार बताया जा रहा है।
Table of Contents
नैनीताल में पकड़ा गया कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
एलपीजी संकट के बीच नैनीताल में पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने व्यावसायिक सिलेंडर से भरा पिकअप पकड़ी है। नेहा गैंस एजंसी की पिकअप काशीपुर से नैनीताल व्यावसायिक ब्लैक में कारोबार करने आ रही थी लेकिन मंगोली पुलिस ने चौकी पर रोक लिया। इस वाहन कुल 24 व्यावसायिक सिलेंडर पकड़े गए हैं। जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।
वाहन के ड्राइवर के बारे में टीम को भी नहीं पता
चलता वाहन तो पुलिस ने पकड़ा लेकिन ड्राइवर कहां गया इसका पता गाड़ी पकड़ने वाली पुलिस को भी नहीं पता है। आपको बता दें की कल ही व्यावयायिक सिलेंडरों को लेकर SOP जारी हुई है लेकिन इससे पहले ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों का कारोबार फलफूल रहा है।
हालांकि इसी बीच फरार ड्राइवर का रिश्तेदार सामने आया और कहा कि वो भागा नहीं बल्कि चौकी से सब गायब हो गए, कभी उनको कहीं बुलाया गया तो कभी कहीं और इस व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी के पेपर पूरे थे।

ड्राइवर नशे की हालत में वाहन छोड़कर भागा – पूर्ति विभाग
पूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड मंगोली चौकी पर पुलिस ने कमर्शियल सिलेंडर से भरा पिकअप वाहन पकड़ा ड्राइवर काशीपुर से नैनीताल को कमर्शियल सिलेंडर भरा वाहन लेकर आ रहा था रास्ते में मंगली चौकी में पुलिस ने गाड़ी को रोका मौके में पूछताछ की तो वो डर गया।
ड्राइवर नशे की हालत में वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। जबकि चालक के रिश्तेदार जितेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि घरेलू सिलेंडर में बुकिंग की जाती है और कमर्शियल सिलेंडर में ऐसा कोई रूल नहीं है। किसी के दबाव में आकर हमें परेशान किया जा रहा है।
Cricket20 hours agoNSW vs QUN Dream11 Prediction List A Final Match (21 March 2026)
Breakingnews23 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Cricket22 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket17 hours agoWAR vs KZL Dream11 Prediction Match 25 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
big news21 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
uttarakhand weather17 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
big news19 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?





































