Dehradun
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होगा खेल महाकुंभ, मंत्री रेखा आर्या ने 1 अक्तूबर से कराने के दिए निर्देश

देहरादून – प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले खेल महाकुंभ होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक अक्तूबर से इसे कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बनाया है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के साथ ही महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करें।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार और विभाग पूरी तरह से तैयार है। खेलों के लिए तिथि की घोषणा का इंतजार है। इस मसले पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा और केंद्रीय खेल मंत्री से भी बात हुई है। राजीव गांधी स्टेडियम, राष्ट्रीय खेल होने तक खेल विभाग के अधीन रहेगा। प्रयास किया जाएगा कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खेल हों। बैठक में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में भी चर्चा की गई।

बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभर्थियों को अवशेष छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से एक अक्तूबर तक कर दिया जाए। जबकि योजना के चयन ट्रायल्स हर साल शैक्षणिक सत्र के अनुसार अप्रैल एवं जून के मध्य किया जाए। मंत्री ने यह भी कहा, खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शित करें, जिससे खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, प्रभारी अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार पौरी, राजेश मंमगाई, कमल कान्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
Dehradun
देहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए

Dehradun News : शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने पहले सभी इंस्पेक्टरों को बैठक के बहाने नगर निगम कार्यालय बुलाया। यहां सभी के फोन जब्त कराए गए। इसके बाद नगर आयुक्त सभी इंस्पेक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
निरीक्षण के दौरान राजपुर रोड पर कई जगह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।
नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के जरिए नगर निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही की स्थिति को परखा गया।
Dehradun
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश

Uttarakhand News : करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को अवकाश मिलेगा।
Table of Contents
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद महिला कार्मिकों के लिए करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है करवाचौथ
करवाचौथ का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहता है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करती हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोलती हैं व्रत
करवाचौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद महिलाएं व्रत खोलती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
Dehradun
मसूरी में विंटर लाइन का मनमोहक नजारा, सूर्यास्त के रंगों में खो रहे पर्यटक

Mussoorie News : मसूरी में इन दिनों विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सूर्यास्त के वक्त दून घाटी के आसमान में लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की अनूठी छटा बिखरती है। इस दृश्य को देखने के लिए पर्यटक माल रोड समेत शहर के कई स्थानों पर रुक रहे हैं।
Table of Contents
मसूरी में विंटर लाइन का मनमोहक नजारा
विंटर लाइन एक खास प्राकृतिक घटना है, जो आमतौर पर नवंबर से फरवरी के बीच दिखाई देती है। सूर्यास्त के दौरान क्षितिज पर रंगों की एक आकर्षक पट्टी उभरती है, जो लगभग 15 से 20 मिनट तक नजर आती है। मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।
सूर्यास्त के रंगों में खो रहे पर्यटक
मसूरी में माल रोड, लालटिब्बा, गनहिल, विंसेट हिल, सिस्टर बाजार, राधा भवन स्टेट, सर्कुलर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्सों से विंटर लाइन का दीदार किया जा सकता है। साफ मौसम में आसमान के बदलते रंग इस दृश्य को और भी खास बना देते हैं।

प्रसिद्ध लेखक गणेश सैली के अनुसार, मसूरी की प्राकृतिक खूबसूरती उसे दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग पहचान देती है। विंटर लाइन भी प्रकृति की ऐसी ही खास देन है, जिसे देखने के लिए माल रोड पर घूम रहे पर्यटक भी ठहर जाते हैं।
शहर में विशेष व्यू पॉइंट विकसित करने की योजना
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि विंटर लाइन को बढ़ावा देने के लिए शहर में विशेष व्यू पॉइंट विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही इस प्राकृतिक आकर्षण का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि कम पर्यटकों वाले मौसम में भी मसूरी की ओर अधिक सैलानी आकर्षित हो सकें।
Dehradun14 hours agoकरवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश
Haridwar14 hours agoHaridwar News : गंगा में बोलेरो समेत बह गए तीन लोग, दो को बचाया, चालक लापता
Bageshwar16 hours agoउत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता
Dehradun8 hours agoदेहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए
Chamoli13 hours agoगैरसैंण में 11 घंटे भी नहीं चला विधानसभा सत्र, हंगामे के बीच ₹7,844 करोड़ का बजट पास







































