Pauri
उत्तराखंड: देवप्रयाग में भूस्खलन से बाल-बाल बचे सांसद अनिल बलूनी, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

श्रीनगर गढ़वाल(उत्तराखंड): उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई महत्वपूर्ण सड़कें मलबे से बाधित हो गई हैं। ऐसे हालातों का जायजा लेने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी दिल्ली से अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे, लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
दरअसल, सांसद बलूनी और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी जब आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने देवप्रयाग जा रहे थे…तभी उनका काफिला जैसे ही देवप्रयाग के पास पहुंचा, अचानक ऊपर से एक बड़ी पहाड़ी दरक गई। देखते ही देखते पूरा मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे। इस घटना में किसी को कोई शारीरिक नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन हादसा बेहद डरावना था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हुआ। जिस रास्ते से नेताओं का काफिला गुजर रहा था, वहीं अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। सड़क पर इतनी मात्रा में मलबा आ गया कि आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद सांसद बलूनी और विधायक कंडारी को अपना वाहन वहीं छोड़कर मलबे को पैदल पार करना पड़ा।
यह घटना एक बार फिर से मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और कठिनाइयों को उजागर करती है। देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पहाड़ियां कमजोर हो चुकी हैं और लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में न तो यातायात सुरक्षित है और न ही आम जनजीवन।
इधर, मौसम विभाग ने 18 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों – पौड़ी, नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 और 20 सितंबर को भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है।
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
Cricket18 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket12 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket18 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar12 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news18 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri17 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026







































