big news
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में इन दिनों महिला आरक्षण को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस मुद्दों को लेकर पक्ष जहां विपक्ष पर आरोप लगा रहा है तो वहीं विपक्षव इस पर राजनीति के आरोप लगा रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकारों को लेने से रोक रहा है।
Table of Contents
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार
उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि संसद में नारी शक्ति बंधन संशोधन अधिनियम गिरने के बाद देश के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस बिल के गिरने और आधी आबादी को झटका देने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।

28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 28 अप्रैल को प्रदेश की हजारों महिलाएं देहरादून स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होगी, जहां से महिला आक्रोश मसाला यात्रा घंटाघर तक निकली जाएगी। बताया कि यात्रा करीब 300 मीटर की होगी, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
28 अप्रैल को देहरादून में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ये भी बताया कि महिलाओं के साथ जो कृत्य विपक्ष ने किया है, उन तक ये आक्रोश पहुंचने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश की रोजगार व स्वरोजगार परख सभी महिलाएं सम्मिलित होगी।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
big news
Pauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल

Pauri News : मां चंद्रबदनी मंदिर दर्शन कर वापस लौटच रहा था परिवार, रास्ते में खाई में गिरी कार
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में मां चंद्रबदनी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्शन कर लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे एक कार सवार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में कार हादसे का शिकार
पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी केे अनुसार पौड़ी जिले के कफलना गांव का एक परिवार टिहरी में स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर गया हुआ था। मां के दर्शन कर वापस लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में एक शख्स की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि चंद्रबदनी मंदिर से लौटते वक्त सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण सिंह रावत की इलाज चे दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
big news
रिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी

Haridwar News : राजाजी टाइगर रिजर्व के रिजर्व फॉरेस्ट में कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी विवादों में आ गई। हरिद्वार रेंज स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में शादी के बड़े स्तर पर आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हुआ।
Table of Contents
रिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल
शनिवार को आयोजन की भव्य तैयारियां की गई थी और पंडाल, स्टेज, कूलर और जेनरेटर इत्यादि लगाए गए थे। परमिशन को लेकर मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन में पंडाल समेत सारा सामान हटाया गया और पार्क प्रशासन की ओर से मंदिर समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
पहले बता देते तो कहीं और करते शादी – मंत्री खजान दास
रविवार दोपहर को मंत्री खजान दास भी सुरेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। उनके बेटे के साथ वधू पक्ष भी आए और सीमित रूप से केवल पूजा अर्चना व फेरों की रस्म अदा की गई। मंत्री खजान दास ने बताया कि वो कई सालों से सुरेश्वरी देवी मंदिर आ रहे हैं। बेटे की तबियत भी मां सुरेश्वरी देवी के आशीर्वाद से ठीक हुई तो, उनकी इच्छा थी कि मंदिर परिसर में ही शादी की जाए।

लेकिन उन्हें अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी थी कि मंदिर में शादी के आयोजन की परमिशन लेनी पड़ेगी। कुछ दिन पहले भी वो मंदिर आए थे, उस समय राजाजी के अधिकारी भी उनके साथ थे, वन निदेशक ने शादी के आयोजन की हामी भी भरी ही। लेकिन ऐसा नहीं है कि मंदिर समिति की अनुमति से उनके द्वारा शादी की तैयारी की जा रही थी, निदेशक वन ने भी हामी भरी थी।
बेटे शादी पर आरोप प्रत्यारोप हैं राजनीतिक साजिश
कैबिनेट मंत्री ने आरोप प्रत्यारोप को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि ये दुखद और चिंताजनक विषय है। वो वन नियमों के बारे में सब जानते हैं कि वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अगर वन निदेशक उन्हें पहले ही बता देते तो वो कहीं और शादी का आयोजन कर लेते।
वहीं सुरेश्वरी देवी मंदिर समिति के महामंत्री आशीष मारवाड़ी ने बताया कि मंत्री खजान दास की इच्छा थी कि
मां भगवती के दरबार में वो अपने बेटे की शादी पूजा और भंडारे का आयोजन करें। बड़े स्तर पर कुछ नहीं किया जा रहा था। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा अगर कोई कार्रवाई की गई है तो वो कर सकते हैं, उनका जंगल है लेकिन शादी के आयोजन को लेकर गलत प्रचार किया गया। ये कार्यक्रम इतने बड़े स्तर पर नहीं था।
big news21 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
big news3 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Uttarakhand22 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
Dehradun22 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
Cricket2 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
Rudraprayag20 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Dehradun4 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
Cricket2 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..







































