Dehradun
उत्तराखंड: वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों को मिल सकती है जल्द खुशखबरी !

देहरादून: वन आरक्षी भर्ती के प्रतीक्षा सूची के चयनित अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। शासन से नियुक्ति के मामले में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, और कार्मिक विभाग से भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी हो सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस साल जनवरी में वन आरक्षी के 892 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित किया था, जिसमें प्रतीक्षा सूची का भी उल्लेख था। आयोग ने प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं, लेकिन नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया में देरी हो रही थी।
इस मामले को कार्मिक विभाग के पास सलाह के लिए भेजा गया था, क्योंकि उत्तराखंड प्रतीक्षा सूची नियमावली-2023 के अनुसार, परिणाम जारी होने के एक साल तक ही प्रतीक्षा सूची मान्य रह सकती है। इसके चलते चयनित अभ्यर्थियों ने वन मुख्यालय पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
सूत्रों के अनुसार, अब कार्मिक विभाग ने नियुक्ति को लेकर सकारात्मक जवाब भेजा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो सकते हैं। प्रमुख सचिव वन, आरके सुधांशु ने इस मामले में बताया कि कार्मिक विभाग से जो सलाह मांगी गई थी, वह मिल चुकी है, और अब इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
Dehradun22 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news23 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun21 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket15 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
uttarakhand weather15 minutes agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार





































