Haldwani
उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों में सनसनीखेज खुलासा: ताइक्वांडो के DOC को फिक्सिंग के आरोप में हटाया…

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो के तकनीकी अधिकारी (DOC) पर फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय खेलों की तकनीकी आचरण समिति (CTC) ने ताइक्वांडो के इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। यह सनसनीखेज खुलासा मुकाबले से ठीक पहले हुआ है।
बताया जा रहा है कि DOC पर आरोप है कि उन्होंने स्वर्ण पदक के लिए 3 लाख रुपए और रजत पदक के लिए 2 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद भारतीय ताइक्वांडो संघ ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई की है।
ताइक्वांडो के इवेंट्स 5 फरवरी से हल्द्वानी में शुरू होंगे, जिसमें उत्तराखंड के 31 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस मामले पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के प्रति IOA का रुख निष्पक्ष रहेगा और हर खिलाड़ी को उचित अवसर मिलेगा।
#NationalGames38th, #TaekwondoFixing Allegations, #CTC Decision, #IOAFairness, #HaldwaniTaekwondoEvent
big news
हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल

Haldwani News : उत्तराखंड में क्राइम का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां अपने भाई के साथ स्कूटी पर जा रही युवती के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ की और काफी दूर तक पीछा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में सरेआम युवती से बाइक सवार मनचलों ने की छेड़छाड़
हल्द्वानी से महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़ी करती खबर सामने आ रही है। यहां शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले इलाके स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती और उसके भाई का दो मनचले पीछा करते हैं और उस से छेड़छाड़ करते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती और उसका भाई स्कूटी से जा रहे हैं इसी दौरान बाइक सवार दो मनचले उनका पीछा करते हैं। दोनों युवक उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं।
बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथी थी। दोनों भयभीत होकर सड़कों पर मदद के लिए आवाज लगाते हुए खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे। वीडियो में युवती की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। आरोपियों की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई थी कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
big news
बड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग

Haldwani News : उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश और आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। हल्द्वानी में आंधी के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंधी-तूफान से गिरी स्कूल की दीवार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार रात आंधी के कारण सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। दिवार गिरने के कारण बगल में रह रहे आठ लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को मलबे से निकालकर आस्पताल पहुंचाया।
स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे भीषण तूफान के कारण हल्द्वानी के सेंट स्कूल की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आठ लोग दब गए। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने सभी तुरंत मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया जिस से बड़ी घटना टल गई।

देर रात आंधी-तूफान ने नैनीताल में मचाया तांडव
बताया जा रहा है कि देर रात आए आंधी-तूफान के कारण नैनीताल जिले में भारी नुकसान हुआ है। भीषण तूफान के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गई हैं। यहां तक कि कुछ स्थानों पर घरों की छतें उड़ने की खबरें भी आ रही हैं।
पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ी
तेज हवाओं के कारण हल्द्वानी में सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी उखड़ गई। जिस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। अचानक आए इस तूफान के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। तूफान के कारण पेड़ गिरने से काफी देर तक आज सुबह यातायात भी प्रभावित रहा।
Haldwani
सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
हल्द्वानी में चोरी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया खुलासा
HALDWANI NEWS: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जहाँ पर सड़क हादसे में मदद की जगह दो युवकों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से मोबइल और सोने की अंगूठी चुराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों चोरों को भी दबोच लिया है. साथ ही उनसे चोरी का माल भी जब्त कर लिया गया है.
मुख्य बिंदु
दुर्घटना में मृतक के वाहन से चोरी का मामला
नैनीताल पुलिस ने चोरी की एक शर्मनाक घटना का त्वरित खुलासा कर दिया है. सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर किया है.
ये भी पढ़ें_ सिर पर रखा बक्सा हो गया फरार, IG आवास से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, देखें वीडियो
पुलिस ने किया मामले का खुलासा, चोर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को गोपाल सिंह बिष्ट निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी. इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने मृतक के वाहन से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 305 (B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड: तार चोरी करते समय चोर को हाइटेंशन लाइन ने पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सुबह भाई को किया था फोन, रात को मौत की खबर, दहेज़ के लिए हत्या का आरोप
चोरी का माल किया बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की है. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
Cricket22 hours agoन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला 2026 , जानिए आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रीव्यू…
big news19 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
Breakingnews4 hours agoआखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ
Cricket22 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 3rd T20I 2026 (20-03-2026)
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री
Trending20 hours agoNavratri day 2 : ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत!, ये भोग चढ़ाने से मां हो जाएंगी खुश
big news24 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
big news22 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन





































