Uttarakhand
उत्तराखंड: लाठीचार्ज और पत्थरबाजी से स्थिति बिगड़ी, पुलिसकर्मी घायल…

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर निकाली गई रैली अचनक उग्र हो गई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बैरिकेड के पास पहुंचे, जहां उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। इस बीच अचानक स्थिति इतनी बिगड़ गई, की पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी, इस दौरान पत्थरबजी भी देखने को मिली जिसमे police का एक जवान घायल हो गया… कुछ अन्य जवान भी चोटिल बताये जा रहे है…

लाठीचार्ज के बाद, प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय के व्यापारियों के रेडी ठेले तोड़ दिए, जिससे शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।
धार्मिक संगठन ने जय श्री राम के नारों के साथ रैली का आयोजन किया। मस्जिद को अवैध बताने वाले संगठन का दावा है कि यह स्थल सरकारी भूमि पर बना है, जबकि जिला प्रशासन पहले ही इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से न बनने का दावा कर चुका है।

गंगोत्री राजमार्ग पर हुए इस हंगामे से चार dham यात्रियों को भी डायवर्ट करना पड़ा…. चारधाम यात्रा के वाहनों को बड़ेथी, मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया …. तनावपूर्ण इस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अर्ल्ट मोड़ पर है।
#Protest, #Violence, #PoliceClash, #Religiousension, #Eviction, #uttarkashi, #uttarakhand
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के कटारपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Table of Contents
हरिद्वार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हरिद्वार में बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और पथरी क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय राजू अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान कटारपुर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले के दौरान निजी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उसके साथियों में भी गहरा शोक है।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कटारपुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों के अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भी बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 7 अगस्त तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज
शनिवार को भी राज्य के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी देहरादून में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान और मौसम का स्वरूप लगभग इसी तरह बना रहा।
Dehradun
मसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम

Mussoorie News : मसूरी में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विवाद गहरा गया है। कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया, जबकि प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी बताया।
Table of Contents
मसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल
मसूरी में कब्रगाह से जुड़े विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए उस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
वहीं, प्रशासन का कहना है कि जिस भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, वह नगर पालिका परिषद की संपत्ति है। अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही संबंधित निर्माण हटाया गया।
समुदाय ने जताई आपत्ति
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कार्रवाई की गई, वो कोई हालिया निर्माण नहीं था। उनके अनुसार ये स्थल लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोग में रहा है तथा यहां उनके पूर्वजों की कब्रें मौजूद हैं। समुदाय का दावा है कि इस स्थान का इतिहास लगभग 200 साल पुराना है।

टीनशेड को लेकर भी उठे सवाल
समुदाय के लोगों ने प्रशासन के उस दावे पर भी आपत्ति जताई, जिसमें संरचना को मस्जिद बताया गया। उनका कहना है कि वहां नियमित नमाज नहीं होती थी, बल्कि यह एक टीनशेड था, जिसका उपयोग अंतिम संस्कार के बाद जनाजे की अंतिम नमाज अदा करने के लिए किया जाता था।
संवेदनशीलता बरतने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उनकी भावनाओं और पक्ष को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। उनका कहना था कि अगर भूमि सरकारी थी तो इतने वर्षों तक इस संबंध में कोई कार्रवाई या विवाद सामने क्यों नहीं आया। उन्होंने धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में प्रशासन से संवाद और संवेदनशील रवैया अपनाने की मांग की।
big news24 hours agoदेहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत
Dehradun23 hours agoदेहरादून में रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा भारी, लगने जा रहे ‘टायर किलर’, फट सकता है टायर
Cricket16 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Match 17: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun19 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Cricket6 hours agoTRT vs SUL Dream11 Team Match 17: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips (The Hundred 2026)
Haridwar49 minutes agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत






































