Dehradun
उत्तराखंड: बिजली चोरी पर बढ़ेगी सख्ती, दर्ज होंगे मुकदमे !

देहरादून: उत्तराखंड में बिजली चोरी पर सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
इसके अलावा, बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। राज्य विद्युत निगम (यूपीसीएल) के एमडी ने अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं।
हर साल लाइन लॉस से यूपीसीएल को करीब 900 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। इस नुकसान को कम करने के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी, ताकि बिल नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।
#ElectricityTheft, #RevenueLoss, #UPCL, #LegalAction, #ConnectionDisconnection
Dehradun
बैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Dehradun News : देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में जान गंवाने वाले भाजपा नेता विनोद कश्यप का पोस्टमार्टम के बाद आज तीसरे दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Table of Contents
तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार
हत्या के तीसरे दिन भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार हुआ। विनोद कश्यप की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में शोक, आक्रोश और भावनाओं का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भाजपा नेता विनोद कश्यप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं समर्थकों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष में हुई थी मौत
बैरागीवाला में हुए खूनी संघर्ष के बाद विनोद कश्यप की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही लोग विनोद के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दोहराया।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Dehradun
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज

Ankita murder case : प्रकरण से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को और गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में संशोधन किया है।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
पुलिस का आरोप है कि सुरेश राठौर पर कथित तौर पर दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने की मंशा से कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किए गए, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत पक्ष में कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम को देखते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
हरिद्वार और देहरादून में दर्ज हैं कई मुकदमे
इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें कुछ राजनीतिक नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी।

जमानत अर्जी भी हुई खारिज
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन सामग्रियों के सार्वजनिक होने से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, रिकॉर्डिंग्स तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
Dehradun22 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Cricket22 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun21 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat18 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Dehradun21 minutes agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब











































