uttarakhand weather
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम ?, जानें कहां होगी बारिश और खिलेगी धूप
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जबकि मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। जिस कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने करवट ली और उसके बाद से मौसम की बेरूखी जारी है। बीते छह दिनों से पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी का सिलासिला जारी है। तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ ही तूफान का असर देखने को मिला है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
बात करें आज शुक्रवार के मौसम के हाल की तो आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।
इसके साथ ही 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में मौसम में आया बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हुआ है। इस सिस्टम का प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिसके चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
देहरादून में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Dehradun Weather)
राजधानी देहरादून में आज मौसम (Dehradun Weather) सामान्य से लेकर आंशिक रूप से बादलों वाला रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बादल बनने की संभावना है, जिससे हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 24° सेल्सियस और न्यूनतम लगभग 12° सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर : बड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हालuttarakhand weather
बड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिस कारण ऐसा लग रहा है एक बार फिर ठंड लौट आई है। ऐसे में अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि ये एक्टिविटी 24 घंटे तक और रहने वाली है। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, तो वहीं मैदानी जनपदों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
फोन पर संदेश भेज लोगों को किया जा रहा अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। रेड अलर्ट वाले जिलों में लोगों को फोन पर अलर्ट भेजकर सावधान किया जा रहा है। रेड अलर्ट वाले जिलों में बागेश्वर, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।

21 मार्च को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
कल यानी 21 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।
इसके साथ ही 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम की स्थिति में पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर निकलने से पहले नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके साथ ही खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि इस दौरान बिजली गिरने की आशंका है।
प्रदेश में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। जहां लोग अपने गर्म कपड़ों को पैक कर चुके थे, वहीं मौसम में फिर से लोगों के गर्म कपड़ों को अलमारी से बाहर निकाला है।
uttarakhand weather
IMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
IMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक
उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट जारी
आज प्रदेश सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके साथ ही (3000 मीटर उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

इन जिलें में चलेंगी 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की दी हिदायत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खराब मौसम में मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की हिदायत दी है। खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थान और पेड़ के नीचे खड़े न होने से बचने के साथ यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।
uttarakhand weather
पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather Today : रविवार को मौसम ने करवट ली और तब से ही प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
Table of Contents
पहाड़ से लेकर मैदान तक होगी झमाझम बारिश
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बादल सक्रिय रहेंगे और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

अगले 5 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। बात करें 18 मार्च की तो कल उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है। 19 मार्च को भी मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है।

22 मार्च तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार
20 मार्च को पहाड़ी जिलों के साथ ही राज्य के मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 21 मार्च को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपर्दा के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
Cricket23 hours agoNSW vs QUN Dream11 Prediction List A Final Match (21 March 2026)
Cricket20 hours agoWAR vs KZL Dream11 Prediction Match 25 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
uttarakhand weather20 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cricket1 hour agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
big news24 hours agoराजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
big news22 hours agoUttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
Uttarakhand19 hours agoछात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री
Politics21 hours agoग्राम प्रधान बनने से हुई थी राजनीति की शुरुआत, अब भरत चौधरी की हुई धामी कैबिनेट में एंट्री











































