uttarakhand weather
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?

Uttarakhand Weather March 4 : होली पर इस बार मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी।
Table of Contents
होली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में इस बार होली के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है।
मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विशेष रूप से मैदानी जिलों में सामान्य तापमान में लगभग पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होगा।

आठ मार्च पर पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि 8 मार्च को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
नौ मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम केंद्र के निदेशक चंदर सिंह तोमर के मुताबिक 9 मार्च को उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। बता दें कि फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस अभी बना हुआ है लेकिन ये आने वाले तीन से चार दिनों तक बढ़ता ही नजर आएगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को आज कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में होने वाला ये बदलाव अपने साथ कई चुनौतियां भी लेकर आ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सूरज की तपिश बढ़ने से लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने वेदर अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा
उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किया। जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया।
रविवार से मौसम साफ होने के बाद प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हुआ था। इसके बाद से गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा कठिन रहे, जब लू जैसी गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

बढ़ती गर्मी के चलते ज्यादा घरों में रह रहे लोग
गर्मी के बढ़ते असर के चलते सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल मौसम में राहत मिलने के आसार कम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल मौसम में राहत मिलने के आसार कम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। वहीं, पिछले सप्ताह हुई बारिश और आंधी-तूफान से मिली राहत अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में भी कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 8 जून को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
9 जून को पहाड़ों पर बारिश के हैं आसार
मंगलवार, 9 जून को भी मौसम का स्वरूप लगभग समान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

10 जून से पूरे प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
बुधवार, 10 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
13 जून तक जारी रह सकते हैं बारिश के दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 जून तक पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कई स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Cricket23 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun21 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Business18 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
almora23 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Cricket21 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
Chamoli22 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Rudraprayag20 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस













































