uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में जहां बीते दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था तो वहीं अब मौसम करवट लेगा। आज पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में सोमवार को कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो सकता है।

इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

11 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में मौसम की बात करें आने वाले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। 10 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 11 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है।
big news
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 फरवरी तक होगी बारिश और बर्फबारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज से फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदलेगा। अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
Uttarakhand में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि हिमालयी इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकते हैं। इसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट हुआ जारी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस के असर से उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होगी। प्रदेश में एक, दो और तीन फरवरी को Uttarakhand में गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
3 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का
मौसम निदेशक सी एस तोमर ने बताया की चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी जनपदों में जहां बर्फबारी पड़ने की संभावना है तो वहीं मैदानी जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के पश्चात आपदा प्रबंधन विभाग ने समस्त जनपदों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी कहा गया है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में भारी बारिश ओर बर्फ़बारी का अलर्ट, इन जिलों में आज रहेंगे स्कूल बंद

Uttarakhand School closed : इन जिलों में बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट, स्कूलों में रहेगा अवकाश
Uttarakhand School closed: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 जनवरी को अपने पूर्वानुमान में कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा और ख़राब मौसम के मद्देनजर देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।
इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद
दरअसल, मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावनाएं जताई गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों समेत जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में 27 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
आज 27 जनवरी को भारी बर्फ़बारी और बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। जिसके आदेश ये हैं
देहरादून :

अल्मोड़ा :

uttarakhand weather
उत्तराखंड में इस दिन..से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , इन जिलों में बर्फ़बारी का अलर्ट

Uttarakhand mausam update: मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मुख्य बिंदु
Uttarakhand mausam update: उत्तराखंड में 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद पिछले तीन दिनों से मौसम अपेक्षाकृत शांत बना हुआ था, लेकिन अब ये खामोशी टूटने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही गर्जना, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड में फिर लेगा मौसम करवट, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान ओलावृष्टि से बागवानी, कृषि और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने और ओले पड़ने से जानमाल को खतरा हो सकता है।
पढ़ें ये भी – कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पढ़ें ये भी – उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
29 जनवरी को मौसम रहेगा साफ़
दो दिनों की सक्रिय मौसम प्रणाली के बाद 29 जनवरी से मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, 31 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।
Dehradun22 hours agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग
Cricket7 hours agoOman vs ZIM Dream11 Prediction : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 8वां मैच (9-2-2026)
Almora20 hours ago25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर
Udham Singh Nagar24 hours agoCM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…
big news19 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
Dehradun1 hour agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम धामी ने प्रेरक व्यक्तियों को किया सम्मानित
Uttarakhand20 hours agoस्वामी दर्शन भारती का आरोप, अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब
Cricket1 hour agoSA vs CAN Dream11 Prediction – आज का मैच, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…








































