Uttarakhand
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का वेदर कास्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी जनपदों में 18 और 19 फरवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आएगा। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 तारीख की रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते उत्तराखंड के पांच जनपदों में बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 3300 मीटर व उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को कुमाऊं रीजन के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
सामान्य से दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है तापमान
बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है जबकि कुछ क्षेत्र में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान देखने को मिला है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है।
Udham Singh Nagar
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jaspur News: ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
जसपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने जा रही बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जसपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में घायल युवकों की पहचान हैदर पुत्र सलीम जसपुर के मौहल्ला पट्टीचौहान निवासी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम वैजनाथपुर निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
big news
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में ESMA लागू, कर्मचारी नहीं कर पाएंगें हड़ताल, अधिसूचना जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में सरकार ने तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। इसके बाद अब तीनों ऊर्जा निगमों में कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में एस्मा लागू
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया है।
ऊर्जा निगमों में एस्मा की अधिसूचना जारी
ऊर्जा निगमों में ESMA की अधिसूचना प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी कर दी गई है। इसके तहत तीनों निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया गया है। इसके बाद भी कोई कर्मचारी अगर हड़ताल करता है तो उस पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
तीनों निगमों के प्रबंधन ने भी जारी किए आदेष
अधिसूचना जारी होने के बाद अब तीनों निगमों के प्रबंधन ने भी अपने-अपने स्तर पर इस संबंध में आदेश लागू कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यूजेवीएनएल की भूमि को निजी पक्षों को सौंपे जाने के आरोपों को लेकर डाकपत्थर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं केंद्र सरकार के निजीकरण विधेयक के खिलाफ कर्मचारियों ने पहले ही एक दिवसीय हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया था।
big news
इस साल चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था पर भी हो रहा विचार

Uttarakhand News : आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की बैठक
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत किया। बैठक में गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप भी मौजूद थे
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘अतिथि देवो भवः’ के अनुरूप चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 और श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

यात्रा प्रबंधन पर हुई व्यापक चर्चा
आयुक्त ने कहा कि यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों द्वारा उठाई गई व्यवहारिक समस्याओं के समाधान के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुतियाँ प्राप्त होते ही एक-दो दिवस के भीतर आवश्यक निर्णय लेते हुए चारधाम पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।
इस साल यात्रियों की संख्या नहीं की जाएगी सीमित
होटल एसोसिएशन की मांग पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, यद्यपि प्रत्येक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के लिए न्यूनतम पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाएगा।
टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन की मांग पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में स्थानीय वाहनों को ही प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आयुक्त ने परिवहन विभाग को निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से किराए पर सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिससे अधिकृत वाहन संचालकों के हितों की रक्षा हो तथा यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Cricket17 hours agoIND-A vs NEP-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
Trending21 hours agojee mains result 2026 :कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?, सामने आई बड़ी अपडेट, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Breakingnews24 hours agoनैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
big news22 hours agoचारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मेडिकल रिलीफ पोस्ट की बढ़ाई जाएगी संख्या
Haridwar20 hours agoकांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान
Tehri Garhwal19 hours agoग्लोबल डिटिनेशन के रूप में विकसित की जाएगी टिहरी झील, मुख्य सचिव ने प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Breakingnews22 hours agoबिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल
big news2 hours agoइस साल चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था पर भी हो रहा विचार










































