Dehradun
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सर्दी का अहसास जून में भी बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
राजधानी देहरादून की बात करें तो आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जैसे उच्च हिमालयी तीर्थ स्थलों पर बीते दिनों बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे जून में भी दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है, और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है, जिससे यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।
#UttarakhandWeather #RainAlertToday #KedarnathSnowfall #DehradunWeather #HimalayanRain
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान एवं कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय तथा गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
Dehradun
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून(उत्तराखंड)। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम।
15 अगस्त से पहले होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव।
11 अगस्त को होगा नॉमिनेशन, इसी दिन होगी नामांकन पत्रों की जांच।
12 अगस्त को नामांकन आपसे की तारीख की गई तय।
14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना।
Dehradun
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
जिला प्रशासन की आम जनता से भी सतर्क रहने की अपील
अधिकारी रखेंगे सोशल मीडिया पर नजर
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा को लेकर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का अनुरोध किया है।
धराली आपदा को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से झूठी सूचनाएं देकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। शासन प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ताकि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…