Udham Singh Nagar
उत्तराखंड: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप !

काशीपुर (उधम सिंह नगर): काशीपुर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही, अस्पताल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद जनपद के सीमावर्ती गांव मुंझरपुरी निवासी सरजीत अपनी गर्भवती पत्नी रेनू को 25 सितंबर को प्रसव के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों के अनुसार, किसी कारणवश सरकारी अस्पताल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया और कहीं और जाने को कहा।
इसी दौरान एक आशा सेविका ने उन्हें अलीगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन रेनू को उसी अस्पताल में ले गए। वहां की महिला चिकित्सक ने “साधारण प्रसव” की बात कहकर भर्ती कर लिया। लेकिन अगले दिन, 26 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे ऑपरेशन के जरिए रेनू ने एक बेटे को जन्म दिया।
परिजनों के अनुसार डिलीवरी के कुछ देर बाद रेनू की हालत बिगड़ने लगी और लगातार ब्लीडिंग होने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति के बावजूद समय पर इलाज नहीं किया और बाद में दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब रेनू को दो अन्य अस्पतालों में ले जाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद नाराज़ परिजन फिर उसी निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
सूचना मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि: प्रसूता को भर्ती करने के बाद देखभाल के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल में आंतरिक ब्लीडिंग के बाद भी सही उपचार नहीं हुआ। अस्पताल पहले भी किसी अन्य नाम से संचालित था, जिसे शिकायतों के चलते सील किया जा चुका था। अब उसी अस्पताल को नया नाम देकर दोबारा खोला गया।
डॉ. साहनी ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन केवल एलोपैथी क्लिनिक के रूप में है, यानी वे मरीज देख सकते हैं लेकिन भर्ती और ऑपरेशन करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वहां डिलीवरी और सर्जरी की जा रही थीं, जो नियमों का उल्लंघन है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आशा कार्यकर्ता की भूमिका भी संदिग्ध रही है। उसने परिजनों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जबकि वह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी है। विभाग ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर उसे सील कर दिया है। साथ ही, संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
रेनू के पति सरजीत का कहना है कि हमें बताया गया था कि साधारण डिलीवरी होगी। लेकिन ऑपरेशन के बाद अचानक सब चुपचाप हो गया। हमें तब पता चला जब वह हमारे बीच नहीं रही।” परिजन अब न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार

Uttarakhand News : उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर युवाओं तक कट्टरपंथी विचारधारा पहुंचाने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय और राज्य स्तर की संबंधित एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, आरोपी की गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ समय से गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। इन जानकारियों के आधार पर विशेष टीम ने गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन, पुत्र अब्दुल मलिक, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन पड़ताल की गई।
STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार
एसटीएफ का कहना है कि डिजिटल जांच में टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे समूह और चैट सामने आए हैं, जिनमें कथित रूप से जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी विचारधारा से संबंधित सामग्री साझा की जा रही थी। एजेंसी इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने का शक
प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन नेटवर्क के संपर्क में था। जांच एजेंसियां ये पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि वो इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था या केवल उसके प्रभाव में कार्य कर रहा था। इसी दौरान कुछ ऐसे डिजिटल संवाद भी सामने आए हैं।
एसटीएफ मामले की जांच में जुटी
जिनमें हथियारों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा उनकी आवाजाही से जुड़ी संदिग्ध चर्चाओं के संकेत मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल एसटीएफ मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

Bazpur News : ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
बाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
मिली जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम बरहैनी हुलशन गंज के पास का है। जहां सुबह के समय स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है ताकि मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें।
मृतक की अभी तक नहीं हो पाई पहचान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। युवक कौन है और वह यहां कैसे पहुंचा, इसे लेकर जांच जारी है। पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए लोग किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों को एकत्र कर उनकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाजपुर के क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Accident15 hours agoDehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
Cricket13 hours agoSuryansh Shedge कौन हैं? जानिए टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर की पूरी कहानी
Business16 hours agoAdvit Jewels Ltd IPO: संपूर्ण विश्लेषण, जीएमपी, वित्तीय स्थिति और क्या आपको निवेश करना चाहिए?
Uttarakhand12 hours agoउत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: मानसून के खतरे को देखते हुए 1 जुलाई से मिलेगा 3 महीने का राशन!
Business16 hours agoCSM Technologies IPO: डेट, प्राइस बैंड, फाइनेंशियल और पूरी एनालिसिस
Uttarakhand12 hours agoकर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
Uttarakhand15 hours agoमुख्यमंत्री के अपर सचिव मैनाली ने किया कोलीढेक झील का निरीक्षण , विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा….
Uttarakhand11 hours agoउत्तराखंड में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश , सभी प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट..







































