Dehradun
उत्तराखण्ड की पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव-2024’’ का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया विमोचन।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निर्वाचन विभाग, उत्तराखण्ड की पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव-2024’’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में निर्वाचन विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु किए गए अभिनव प्रयास एवं जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ-साथ जिलों के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की झलकियां भी इस पुस्तक में शामिल हैं। पुस्तक का संपादन राज्य नोडल अधिकारी डॉक्यूमेंटेशन डॉ. आनंद भारद्वाज, सह नोडल डॉ. एम. एस. सजवान और सह नोडल गरिमा मिश्रा द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘‘कोई भी मतदाता न छूटे’’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं विभागों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। अपने-अपने स्तर से सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 65 लाख से अधिक मतदाताओं ने शपथ ली साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया जिसमें 32 लाख मतदाताओं से व्हाट्सएप के माध्यम से पंहुच बनाई गई। दिव्यांग एवं वृद्व मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। पुस्तक में इन सभी प्रयासों को सम्मिलित किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित गतिविधि की वीडियो देखने का अभिनव प्रयोग भी किया गया है।
राज्यपाल ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह डॉक्यूमेंटेशन का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह की पहल की गई है, पूरे निर्वाचन प्रक्रिया में अपनाई जाने वाली क्रियाकलापों को अंकित और डॉक्यूमेंट किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को अन्य प्रदेशों में भी प्रेषित किया जाए साथ ही निर्वाचन आयोग को भी इसकी प्रति प्रेषित की जाए। राज्यपाल ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यहां की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की उसमें राज्य निर्वाचन विभाग की बड़ी भूमिका रही। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. एम. एस. सजवान, गरिमा मिश्रा मौजूद रहे।
big news
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग

Dehradun News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे। राकेश टिकैत के इस कूच के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ दून कूच करेंगे। राकेश टिकैत दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए किसानों के साथ देहरादून पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे टिकैत पहुंचेंगे देहरादून के आशारोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत आज सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। अपने कूच के बारे में जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं को लेकर वो बेहद ही चिंतित हैं। हाल ही में दिव्यांशु जाटराणा की सरेआम भरेबाजार जिस तरीके से हत्या की गई ये बड़ी चिंता का विषय है।

पुलिस ने लगाई आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर किसानों से ज्ञापन प्राप्त करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
Uttarakhand
उत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान, CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

Uttarakhand News : उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का “स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय” बताया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान मिलने पर सीएम कहा कि उत्तराखंड के लिए ये क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने ये जानकारी दी |
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सहित सभी अधिकारियों और जवानों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन ने उत्तराखंड पुलिस को इस उच्च सम्मान तक पहुँचाया है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस बल की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि पूरे उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किया कि यह सम्मान केवल एक अलंकरण नहीं, बल्कि वर्षों की वीरता, अनुशासन, उत्कृष्ट सेवा, पेशेवर दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मान्यता है। यह पुरस्कार एक कठोर और बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है, जिसमें पुलिस बल के हर आयाम—कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार—का गहन परीक्षण किया जाता है।
“रजत जयंती वर्ष” में ये सम्मान मिलना गौरव की बात
सीएम धामी ने कहा कि ये सम्मान पुलिस बल के ध्वज और वर्दी पर अंकित होकर उसके गौरव, अस्मिता और परंपरा का स्थायी प्रतीक बन जाता है। इसके साथ ही हर पुलिसकर्मी के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी का स्रोत भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास जीतना इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना के “रजत जयंती वर्ष” में ये सम्मान मिलना इस उपलब्धि को और भी अधिक विशेष और ऐतिहासिक बनाता है। यह उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड पुलिस “मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के अपने ध्येय वाक्य के साथ आगे भी राष्ट्र और राज्य की सेवा में निरंतर अग्रसर रहेगी। राज्य सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि वैश्विक मानकों की स्मार्ट पुलिसिंग स्थापित की जा सके।
ये उत्तराखंड पुलिस का इतिहास का “स्वर्णिम अध्याय”
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड पुलिस के इतिहास का “स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी और जवान के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ पुलिस परिवारों के त्याग और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये उपलब्धि भविष्य में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।
Dehradun
देहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले
DEHRADUN POLICE TRANSFER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी देहरादून ने 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है. कई अधिकारियों को पुलिस लाइन से बदलकर थाने/चौकियों में तैनात किया गया है.
मुख्य बिंदु
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल
राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने गुरूवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. दून पुलिस में 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. ये फैसला शहर की कानून व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
ये भी पढ़ें _ HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट
नए अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए फैसला बेहद अहम माना जा रहा है. इस संबंध में कल देर रात ट्रांसफर सूची भी जारी की गई है. साथ ही एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों को जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए हैं.
ये भी पढ़ें _ देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
DEHRADUN POLICE TRANSFER – यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट

Cricket24 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Cricket18 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
big news18 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar24 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath17 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Jharkhand20 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Breakingnews22 hours agoटिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत
Haridwar20 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश






































