Uttarakhand
उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

उत्तरकाशी – बेर थात अंजूठ में भी मिल्क फेस्टिवल बड़े धूम धाम से मनाया गया इसके साथ ही धनारी पट्टी और गमरी पट्टी के लोगों ने भी मिल्क फेस्टिवल को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

माना जाता है कि वर्षों की परंपरा को जीवित रखने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा दूध गाडू त्योहार के दिन ऑब्लिक नागराज देवता की पूजा की जाती है। यह भी माना जाता है कि पुराने जमाने चली आ रही परंपरा जिसमें इन क्षेत्रों के ग्रामीण गर्मियों के मौसम में हिमालय क्षेत्र में अपने भेड़, गाय, भैंसों को लेकर चले जाते थे जहां पर बुग्याल घास होती है। और 6 महीने के बाद जैसे ही ठंड शुरू हो जाती थी तो वह सब लोग अपने-अपने गांव वापस लौट आते थे माना यह भी जाता है कि गाय का दूध मक्खन दही नाग देवता को चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना नाग देवता से करते हैं। इस दौरान कहीं चमत्कार भी देखने को मिलते हैं जिसमें स्वयं नाग देवता दूध पीने के लिए प्रकट होते हैं।
इस दौरान समाजसेवी मुकेश जगमोहन चौहान का कहना है कि हमारी यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कहा कि और जो हमारे आने वाली नई पीढ़ी है वह इस परंपरा से रूबरू हो सके हमारे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और इस जगह को ट्रैकिंग रूट से जोड़ा जाए। इसलिए हम हर वर्ष इस पर्व को मिल्क फेस्टिवल के रूप में आयोजन कर रहे हैं।।
big news
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार

Uttarakhand Politics : फिर उठा मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा, कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग
Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बीजेपी कांग्रेस पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर आरोप लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी अग्रेसिव मोड में नजर आ रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड में गाहे-बगाहे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का मुद्दा सामने आ ही जाता है। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से ये मुद्दा चर्चाओं का विषय बन गया है। हाल ही में एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, अगर वो सरकार में आते तो आज ये बन भी जाती। ये बात आज जनता के सामने भी स्पष्ट हो गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन मामले की होगी जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, उस समय यदि वह सरकार में आते तो उस दिशा में आगे बढ़ते। ये जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, जिस तरह मामला सामने आया इससे स्पष्ट हो चुका है और प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी जमीन का जो मामला सामने आया है उसमें उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा फिर मुस्लिम यूनिवर्सिटी का हल्ला मचा रही है। हरीश रावत ने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बनाकर अपने गले में डाल लेना चाहिए क्योंकि इसी ताबीज के बल पर भाजपा 2022 में सत्ता में आई है और 2027 में भी अब उन्हें ताबीज़ नमो कहना चाहिए।
हरदा साफ कहा है कि देहरादून में जिस जगह की बात कही जा रही है वहां प्लाट खरीदने वाले अधिकतर लोग हिंदू हैं और जिस भी सरकार में उन्हें जमीन दी गई होगी वो नियमों के तहत ही दी गई होगी।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म – हरदा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी देहरादून में लगातार घटनाएं बढ़ रही है, आए दिन हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़कर अब दूसरे कामों में लगी हुई है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजधानी जैसी जगह में हत्याएं हो रही है महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है लोग डर के साये में है।
Roorkee
Roorkee: बच्चों के आपसी विवाद में भिड़े परिजन, बढ़ते विवाद के बीच पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रुड़की में बच्चों की कहासुनी बनी बवाल, परिजनों के बीच जमकर मारपीट
रुड़की (Roorkee): सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
बच्चों के विवाद में परिजन आमने-सामने, जमकर चले लाठी डंडे
जानकारी के मुताबिक, रुड़की के इमली रोड क्षेत्र में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआत में मामला छोटा था, लेकिन बाद में परिजन भी इसमें कूद पड़े. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, आरोप है कि कुछ लोग एक-दूसरे के घरों में घुस गए और वहां भी हाथापाई की. अचानक भड़की इस हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

ये भी पढ़ें- Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामला किया शांत
इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी बदसलूकी की गई. हालात नियंत्रण से बाहर होते देख किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं. पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी.
पुलिस मामले की कर रही जाँच, तहरीर का इन्तजार
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके. प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत कराया गया. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Roorkee: स्कूल में हुई टिप्पणी से उपजा विवाद बना खून का खेल, गला दबाकर कारोबारी की हत्या
लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाएँ
बता दें कि, रुड़की क्षेत्र में हाल के दिनों में मारपीट और झगड़े की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. मामूली विवाद भी हिंसक रूप ले लेते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.
Roorkee
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश

Roorkee News : रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार किसी विकास कार्य को लेकर नहीं, बल्कि इस पर बने गड्ढे के कारण ये सुर्खियों में है।
Table of Contents
तीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर
रुड़की के अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज बाईपास की ओर जाने वाला सोलानी पुल पर बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है। जिस कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
आपको बता दें कि ये फ्लाईओवर NH-334 का वो अहम हिस्सा है जिसे NHAI द्वारा केंद्र सरकार के मुजफ्फरनगर–हरिद्वार–देहरादून प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया था। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी। लेकिन एक या दो बार नहीं तीसरी बार इसके धंसने की खबर सामने आ रही है।

कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था पुल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोलानी फ्लाईओवर को साल 2021 कुंभ मेले से पहले ही ठीक किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी ये तीसरी बार धंस चुका है। जिस कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग उठाई है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल
फ्लाईओवर में गड्ढा होने के कारण प्रशासन ने इसके चारों ओर बैरिकेटिंग कर दी है। इसके साथ ही ट्रैफिक को भी डायव्रट कर दिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने पुल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही समय रहते कार्रवाई ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
Cricket11 hours agoAus vs Ireland Dream11 Prediction : जाने संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम टिप्स…
Dehradun6 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket7 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
big news7 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Breakingnews5 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
Udham Singh Nagar7 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Pithoragarh5 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Uttarakhand24 hours agoउत्तराखंड के एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण, मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 568 लाख मंजूर






































