Uttarkashi
उत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब उत्तरकाशी में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Table of Contents
उत्तरकाशी में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार जगह जगह ऐसे स्थानों की तलाश कर रही है जहां पर्यटन के साथ साहाषिक शीतकालीन खेलों को भी बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में जनपद में शीतकालीन खेलों के लिए उत्तरकाशी में जगह का चयन किया गया है। यहां ice skating प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हिमाचल और लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में भी होंगे खेल
उत्तराखंड आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शिव पैन्यूली ने अगले साल से यहां पर आइस स्केटिंग प्रतियोगिता सुरू करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल और लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कई जिलों में स्केटिंग के सुटेविल जगह ओर उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय के नजदीक जगह का चुनाव कर लिया गया है।
जिला अधिकारी उत्तरकाशी द्वारा इस पर सहमति प्रदान कर दी गई है जिसके लिए जल्द ही रैम्प के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी और आने वाले समय में यहां के युवाओं को प्रशिक्षित कर ice skating प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेयजल टंकियां लेकर गांव की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड गांव की ओर जा रहा था। शाम करीब छह बजे थोला से आगे मोटर मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
हादसे में वाहन चालक सूरज (19), निवासी जामणी नागराजधार, गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Uttarkashi
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील स्थित दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने के बाद जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर विभिन्न विभागों की टीमें लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता
मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यों का एक ट्रेकिंग दल 29 मई को दयारा बुग्याल के लिए रवाना हुआ था। ट्रेक के दौरान दल की एक सदस्य, करीब 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय, अपने साथियों से बिछड़ गईं। 30 मई को उनके लापता होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।
प्रशासन ने तेज किया सर्च ऑपरेश
सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू कर दिया। अभियान में पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों को शामिल किया गया है।

अब तक नहीं लग सका ट्रैकर का कोई सुराग
31 मई को सर्च ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड, ड्रोन टीम और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा वन विभाग के अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी क्षेत्र में भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खोज अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर का जल्द से जल्द पता लगाने और उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और दयारा बुग्याल क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
- ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया यात्रा का फीडबैक
- सिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार
- देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
- Hexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
- देहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Uttarkashi
उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
उत्तरकाशी जिले के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। कतार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना 29 मई 2026 की देर रात की है। डीसीआर उत्तरकाशी से मिली सूचना के अनुसार गंगनानी, भटवाड़ी के पास एक स्विफ्ट कार संख्या PB 01 F 1733 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी और उजेली की टीमें तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुईं।

भीषण हादसे में दो की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दे घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
घायलों का विवरण
- विमल कुमार प्रधान पुत्र बैकुंठ प्रधान, उम्र 61 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
- यशवीर पुत्र बाज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंजाब।
- उपासना पत्नी विमल कुमार प्रधान, उम्र 54 वर्ष, निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा।
मृतकों का विवरण
- दामोदर हरीराम जी रामटेककर, उम्र 77 वर्ष।
- लक्ष्मी दामोदर रामटेककर, उम्र 67 वर्ष।
- दोनों निवासी — नागपुर, महाराष्ट्र।
- ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया यात्रा का फीडबैक
- सिडकुल में मेडिकल स्टोर पर छापा, 101 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, मेडिकल संचालक फरार, एक गिरफ्तार
- देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
- Hexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
- देहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
big news9 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
Cricket5 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Dehradun4 hours agoदेहरादून में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था छात्र, हॉर्न की नहीं सुनी आवाज, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Breakingnews5 hours agoचंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम
Breakingnews6 hours agoचंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
Business4 hours agoHexagon Nutrition IPO: निवेश का नया मौका? जानें बिजनेस, फाइनेंशियल्स, जीएमपी और सभी जरूरी डिटेल्स..
Haridwar9 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…
Dehradun3 hours agoदेहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी







































