Uttarakhand
UTTARKASHI: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से सीमांत क्षेत्र में उत्साह, शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा…

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 फरवरी 2025 को उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र मुखवा और हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। इस कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ ही तीर्थाटन और पर्यटन में वृद्धि की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय अनाज और विल्सन वैरायटी के सेव को एक नई पहचान मिल सकती है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि प्रधानमंत्री के आगमन के बाद इन क्षेत्रों के विकास की गति और तेज़ होगी, जैसे कि केदारनाथ में उनके दौरे के बाद केदारघाटी में हुआ था। मुखवा और हर्षिल के विकास के साथ-साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत छह गांवों के विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान मुखवा गांव के हर घर को सजाया जा रहा है, मंदिर की सजावट चल रही है और सड़क, हेलीपैड, पार्किंग, और रास्तों का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से क्षेत्र का पलायन रुकेगा, और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। शीतकालीन यात्रा के बढ़ते आगमन से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा और मंदिर के पास व्यू प्वाइंट का निर्माण भी किया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री पूरी घाटी का नैसर्गिक सौंदर्य देख सकेंगे।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के अनुमान है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के लिए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और आसमान में चटक धूप खिली। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में मौसम का ये मिजाज ज्यादा समय तक स्थिर रहने की संभावना नहीं है। शनिवार को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

बर्फबारी होने से ठंड में होगा इजाफा
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
Ramnagar
रामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी, छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़

Ramnagar News : रामनगर के रिजॉर्ट में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। दो रिजॉर्ट की जांच में करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व क्षति का मामला पकड़ा गया है। कहीं लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था, तो कहीं फर्जी बिलों के जरिए जीएसटी रिफंड का दावा किया गया। मामला सामने आते ही एक रिजॉर्ट प्रबंधन ने एक करोड़ रुपये जमा करा दिए।
Table of Contents
रामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी
राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने रामनगर में दो रिजॉर्ट पर छापेमारी कर करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व क्षति का मामला पकड़ा है। बृहस्पतिवार को ग्राम भलौन और पीरूमदारा स्थित रिजॉर्ट में जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों और कारोबारी खातों की जांच की गई। अनियमितताएं सामने आने के बाद एक रिजॉर्ट प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा करा दिए, जबकि बाकी रकम जल्द जमा कराने की बात कही है।

छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़
राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा के अनुसार, भलौन स्थित रिजॉर्ट में वर्ष 2025 से उत्तराखंड राज्य कर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जांच में यहां करीब ढाई करोड़ रुपये की राजस्व क्षति सामने आई। इसके बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने तत्काल एक करोड़ रुपये जमा करा दिए और शेष राशि जल्द जमा करने का आश्वासन दिया।
बिना माल की बिक्री किए फर्जी बिल किया तैयार
वहीं, पीरूमदारा स्थित दूसरे रिजॉर्ट में बिना माल की बिक्री किए फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी रिफंड के लिए 50 लाख रुपये का दावा किए जाने का मामला सामने आया। विभाग ने रिजॉर्ट प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी है।
Breakingnews
मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जान से मारने का षडयंत्र रचने का लगाया आरोप

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की साजिश समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR
रेखा आर्या ने आरोप लगाया है कि गिरधारी लाल साहू ने अपनी पहली शादी की जानकारी उनसे छिपाई थी। मंत्री के अनुसार, वर्ष 2004 में बरेली निवासी साहू से उनका विवाह हुआ था। बाद में उन्हें पता चला कि साहू पहले से विवाहित थे और उनकी पहली शादी से बच्चे भी हैं। उस समय तक उनके भी बच्चे हो चुके थे, इसलिए सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस मामले में चुप रहना उचित समझा।
जान से मारने का षडयंत्र रचने का लगाया आरोप
मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ समय से उनके पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उन्हें साहू के अन्य महिलाओं से संबंध होने की जानकारी मिली। इस पर आपत्ति जताने पर साहू ने कथित तौर पर मौखिक और लिखित रूप से माफी भी मांगी, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।
रेखा आर्या का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साहू कई बार उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। मंत्री अनुसूचित जाति से आती हैं, जबकि उनके पति दूसरी जाति से हैं।

कथित जालसाजी का मामला भी उठाया गया
शिकायत में दस्तावेजों में कथित जालसाजी का मामला भी उठाया गया है। मंत्री के अनुसार, उनके फर्जी हस्ताक्षर करके उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया गया, जबकि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र दिया था और न ही इस संबंध में कोई पत्र तैयार किया था।
मंत्री ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें हाल ही में एक ऑडियो मिला है। उनका आरोप है कि इसमें गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो के आधार पर भी मामले की जांच की मांग की गई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल के अनुसार, मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की साजिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Ramnagar23 hours agoरामनगर के 2 रिजॉर्ट में 3 करोड़ की टैक्स चोरी, छापे के बाद देर रात जमा हुए 1 करोड़
Breakingnews24 hours agoमंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जान से मारने का षडयंत्र रचने का लगाया आरोप
Breakingnews26 minutes agoउत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट







































