Uttarakhand
उत्तरकाशी: 45वे दिन भी धरना जारी, सरकार को चेताने के लिए भजन कर रहे आन्दोलनकारी।

उत्तरकाशी – जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों का भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना 44वें दिन भी जारी रहा, नगर की महिलाओं व बुजुर्गों ने चिन्हित धरना स्थल पर जमकर भजन कीर्तन व सरकार के खिलाप नारेबाजी करते हुए पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।

मालूम हो कि नगरवासी पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग विगत 44 दिनों से करते आ रहें है। नगरवासी प्रवीन रावत चौथे दिन भूख हड़ताल पर डटे रहे और अनिश्चितकालीन धरना 44वे दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे प्रवीन रावत के समर्थन देने उनकी सास जनक देवी पहुँची।

दरसअल बड़कोट की जनता कई सालों से पेयजल संकट से त्रस्त है नगर वासियों ने जल संकट से निजात पाने व मांगो को लेकर 30 मई को तिलाड़ी में सांकेतिक धरना देने के बाद 6 जून से क्रमिक धरना और 6 जुलाई से भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन धरना दे रहें है। अगर जल्द मांगो पर विचार नही हुआ तो बड़कोट वासी उग्र आंदोलन करेगा।
Dehradun
देहरादून में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, संस्थान ने मांगें मानने का दिया आश्वासन

Dehradun News : लैपटॉप, छात्रावास, खेल मैदान और जिम जैसी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दिव्यांग छात्रों ने मंगलवार को अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। छात्रों ने संस्थान की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन को देखने और उस पर विचार करने के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया।
Table of Contents
देहरादून में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD) के मॉडल स्कूल फॉर विजुअल डिसएबिलिटीज (MSVD) के छात्र तीन अगस्त से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि संस्थान में पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की जरूरतों और सुविधाओं को लेकर लंबे समय से कई मुद्दे उठाए जा रहे थे।
संस्थान ने मांगें मानने का दिया आश्वासन
मंगलवार को संस्थान के निदेशक डॉ. विनोद कैन ने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों की मांगों को लेकर संस्थान का पक्ष सामने रखा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सभी मांगों पर संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। संस्थान के अनुसार, मांगों के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लिखित आश्वासन के बाद छात्रों ने खत्म किया प्रदर्शन
संस्थान की ओर से छात्रों को लिखित आश्वासन दिया गया। छात्रों ने इस आश्वासन का अध्ययन करने के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। संस्थान प्रशासन का कहना है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए गए हैं।
प्रशासन के मुताबिक, विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद सक्षम स्तर से कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन प्रस्तावों के आधार पर संस्थान में कुछ जरूरी सुधार भी लागू किए जा चुके हैं।
सुविधाओं में सुधार का किया गया है दावा
प्रशासन ने ये भी कहा कि एमएसवीडी देशभर में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है। संस्थान अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है।
छात्रों के आंदोलन समाप्त करने के बाद अब उनकी मांगों के अनुरूप लिए गए फैसलों और आश्वासनों के क्रियान्वयन पर नजर रहेगी। छात्रों और संस्थान प्रशासन के बीच बातचीत के बाद फिलहाल प्रदर्शन समाप्त हो गया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड वालों सावधान! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून के दौरान मौसम लगातार करवट बदल रहा है। देहरादून स्थित मौसम केंद्र ने आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मानसून की बारिश के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। पहाड़ी जिलों में बारिश के दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। ऊधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
नदी-नालों व संवेदनशील इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है।
राजधानी देहरादून की बात करें तो आज यहां मौसम मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि शाम और रात के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Dehradun
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…

Dehradun News : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और मुश्किल समय में सरकार की ओर से मिले सहयोग व संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।
Table of Contents
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में उत्तराखंड सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे
सीएम धामी ने कहा कि संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अपने नागरिकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें उचित सहायता दिलाना भी उसका दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाए।

सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी सरकार
इसके साथ ही केशव नेगी को नियमानुसार हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
Cricket15 hours agoLKK vs NRK Dream11 Prediction Match 16 TPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket15 hours agoTGC vs ITT Dream11 Prediction Match 17 TNPL 2026 : Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Uttarakhand22 hours agoपहाड़ों का मानसून मैदानों की ओर शिफ्ट? उत्तराखंड में बारिश का बदला पैटर्न, वैज्ञानिक भी हैरान
Haridwar18 hours agoकांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी
Uttarakhand20 hours agoहरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सहयोगियों को किया सम्मानित
Dehradun17 hours agoसीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…
Pauri21 hours agoचौबट्टाखाल में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Champawat23 hours agoचंपावत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, 3 घायल




































